- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है ये चटनी
- अमरूद को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
- अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं.
Winter Diet Tips: सर्दियों का मौसम आ रहा है, और ऐसे समय बाजार में फलों से भरी दुकाने नजर आती हैं. जिसमें करारे अमरूद भी हैं. लाल मिर्च पाउडर और उस पर छिड़का हुआ काला नमक के साथ अमरूद के बारे में सोचते ही, ये हर किसी को अपने बचपन में वापस ले जाता है. यह एक ऐसा फल है जो देश भर में बड़े पैमाने पर मिलता है. इसके शानदार टेस्ट के अलावा ये अपने स्वास्थ्य गुणों के कारण फेमस है. यह फल पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसके बहुत से चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद की पत्तियां भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है. हां, आपने इसे बिल्कुल सही सुना. अमरूद की नरम पत्तियां सदियों से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का हिस्सा रही हैं. दिल्ली स्थित पोषण विशेषज्ञ अंशुल जयभारत के अनुसार, अमरूद की पत्तियां एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और क्वैरसेटिन जैसे फ्लेवोनॉयड्स से समृद्ध होती हैं.
अमरूद की पत्तियों के स्वास्थ्य लाभ:
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अमरूद की पत्तियां डायरिया पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है. इसे एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, अमरूद की पत्तियां डायबिटीज को कंट्रोल कर आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी मददगार मानी जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बेंगलुरु की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ अंजू सूद कहती हैं, "यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और कई तरह की बीमारियों के खतरों को कम करने में मदद करता है. यह हमें मौसमी सर्दी और फ्लू से बचाने में मदद कर सकती हैं.
इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है अमरूद के पत्तों की चटनीः
इस बात को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए अमरुद के पत्ते की चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं, जो सर्दियों के मौसम में इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. आपको इस रेसिपी के लिए अमरूद के पत्ते, गुड़, नींबू का रस, हरी मिर्च, काला नमक और धनिया पत्ती की आवश्कता होगी. यहां जानें रेसिपी.
Karwa Chauth Recipes: पति का दिल जीतने के लिए, इस करवा चौथ बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश

अमरूद की पत्तियां डायरिया पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है.
अमरूद के पत्तों की चटनी बनाने का तरीकाः
सामग्री:
अमरूद के पत्ते- 6-8
धनिया पत्ती- आधा कप
गुड़- एक-चौथाई कप
काला नमक- स्वादानुसार
नीबू का रस- 1-2 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च- 2-3
तरीका:
अमरुद के पत्तों को धोकर धनिया पत्ती, हरी मिर्च और काले नमक के साथ पीस लें. और एक तरफ रख दे.
थोड़ा पानी उबालें और इसमें गुड़ मिलाएं. इसे पिघलने दें.
अब अमरुद के पत्तों के पेस्ट को गुड़ की चाशनी और कुछ नींबू के रस के साथ मिलाएं.
चटनी को 3-4 दिनों के लिए एयरटाइट जार में रखें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Brain Boosting Drinks: भूलने की समस्या से हैं परेशान, तो इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन
Home Remedies: मुंह की दुर्गंध से परेशान हैं, तो अपनाएं ये चार घरेलू नुस्खे!
Karwa Chauth 2020: कब है करवाचौथ, व्रत के मौके पर क्या बनाएं खास
Halloween 2020: इस बार हैलोवीन पार्टी में बनाएं ये मजेदार डिजर्ट रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं