विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2019

Weight Loss Diet: यह प्रोटीनयुक्त चिकन सैलेड वजन घटाने के लिए है एकदम परफेक्ट

अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको प्रतिदिन एक्सरसाइज़ के साथ हेल्दी डाइट का पालन करने की सलाह भी दी जाती है. एक स्वस्थ व्यायाम को सरल बनाने के लिए, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना महत्वपूर्ण है.

Weight Loss Diet: यह प्रोटीनयुक्त चिकन सैलेड वजन घटाने के लिए है एकदम परफेक्ट
  • ऐसे कई खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं जो प्रोटीन से भरपूर हैं.
  • चिकन में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है.
  • चिकन कीमा से बना हुआ सलाद एक बेहतरीन भोजन है.

अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको प्रतिदिन एक्सरसाइज़ के साथ हेल्दी डाइट का पालन करने की सलाह भी दी जाती है. एक स्वस्थ व्यायाम को सरल बनाने के लिए, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना महत्वपूर्ण है. प्रोटीन दुबला शरीर करने के अलावा शरीर में अन्य चीजों का निर्माण करने में मदद करता है. पोषक तत्व भी पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और भूख की दर को काफी कम कर देते है. प्रोटीन को मटैबलाइज़ करने के लिए उन्हें बड़ी मात्रा में कैलोरी की आवश्यकता होती है. हालांकि, प्रोटीन का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करके अधिक कैलोरी को बर्न करता है. इतना ही नहीं, एक कठिन व्यायाम करने के बाद प्रोटीन मांसपेशियों और ऊतकों की मरम्मत करता है, जिससे शरीर के सभी अंगों को शीघ्र एनर्जी प्राप्त होती है.

वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त चिकन

ऐसे कई खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं जो प्रोटीन से भरपूर हैं और वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं. चिकन को उन खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है जिनमें प्रोटीन सबसे अधिक मात्रा में होता है.
मटन और बीफ जैसे अन्य लाल मीट की तुलना में यह कैलोरी में भी कम है.
इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम है लेकिन यह शरीर को असीम ऊर्जा प्रदान करता है. संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) द्वारा उपलब्ध कराए गए पोषण संबंधी आंकड़ों के अनुसार, चिकन की एक 100 ग्राम सर्विंग से आपको लगभग 150 किलो कैलोरी प्राप्त होगी.
यह फास्फोरस, सेलेनियम, फोलेट और पोटेशियम जैसे अन्य पोषक तत्वों से भी काफी समृद्ध है.
क्योंकि, चिकन में कुछ मात्रा में वसा भी होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में सेवन करना और कम-कैलोरी या कम वसा वाले खाद्य पदार्थों के साथ संयोजन करना महत्वपूर्ण है.

hk2ghh48

वजन घटाने के लिए चिकन सलाद

यहां एक बेहतरीन चिकन सलाद की रेसिपी दी गई है जो आपके वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करेगा.  वजन घटाने के आहार में शामिल करने के लिए चिकन कीमा से बना हुआ सलाद एक बेहतरीन भोजन है. चिकन कीमे को गाजर, हरी प्याज और पत्तागोभी, अदरक और कालीमिर्च डालकर तैयार किया जाता है. पीनट बटर एक पूर्ण-स्वास्थ्य और वजन के अनुकूल है, भोजन को एक अलग, पौष्टिक स्वाद देने के लिए इसे सलाद में डाला जाता है. इसमें चिली सॉस और सॉय सॉस डाली जाती हैं जो इसमें कुछ तीखा और कुछ खट्टा जायका देने के लिए मिलाएं जाते हैं और इन्हीं सब चीजों की वजह से यह एक मुंह में पानी ला देने वाला सैलेड बनता है.

तो इंतजार किस बात का यहां चिकन कीमे से बने हुए इस स्वादिष्ट सलाद को अपने डिनर रूटीन में शामिल करें ताकि आपका कुछ किलो वजन कम हो सकें:

रात में हमारे शरीर का पाचन तंत्र सबसे कमजोर होता है, इसलिए आपको हल्का भोजन करना चाहिए लेकिन पेट भरने वाला आहार खाना चाहिए. यह हल्का और स्वादिष्ट सलाद इस समय के लिए पूरी तरह से फिट बैठता है. हेल्दी वेट लॉस के लिए घर पर आसानी से बनने वाले प्रोटीन युक्त चिकन सैलेड की इस रेसिपी को एक बार जरूर आजमाएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Protein-rich Diet, Chicken For Weight Loss, Chicken Salad Recipee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com