विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2016

मोतियाबिंद को खत्म करने के लिए लें विटामिन-सी युक्त आहार

Also Read in
मोतियाबिंद को खत्म करने के लिए लें विटामिन-सी युक्त आहार
बीजिंग: हम सभी जानते हैं कि विटामिन हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण पदार्थ होता है। एक नए शोध से पता चला है कि विटामिन-सी न केवल सर्दी-जुखाम से बचाता है, बल्कि इसके सेवन से मोतियाबिंद में भी मदद मिल सकती है।

इस शोध को आंखों के डॉ. क्रिस्टोफर हेमंड ने ‘ओप्थामोलॉजी’ नामक एक पत्रिका में प्रकाशित प्रेस रिलीज में कहा है कि “हालांकि, हम पूर्ण रूप से मोतियाबिंद जैसी बीमारी के विकास से बचाव नहीं कर सकते, लेकिन विटामिन-सी के सेवन से हम इसे कुछ हद तक रोकने में सक्षम हो सकते हैं”।

शोधकर्ताओं ने बताया कि मोतियाबिंद स्वाभाविक रूप से उम्र के साथ होता है और इससे आंखों का ‘लेंस’ धुंधला होना शुरू हो जाता है। ब्रिटेन की करीब एक हज़ार महिलाओं पर किए गए शोध से पता चला है कि आहार में विटामिन-सी की मात्रा लेने से 10 साल तक के लिए मोतियाबिंद का एक-तिहाई जोखिम कम किया जा सकता है। केवल विटामिन-सी युक्त आहार आपके लाइफस्टाइल में कई बदलाव ला सकता है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin-C, Vitamin C Food, Food, Eyes, Eye Cataract, मोतियाबिंद, आंखें, फूड, विटामिन-सी, विटामिन-सी फूड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com