विज्ञापन

महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 81 हजार KG मिलावटी खाना जब्त; 25 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड

महाराष्ट्र FDA ने राज्यभर में जांच अभियान चलाया है. मुलुंड फोर्टिस के सोडेक्सो किचन में कॉकरोच, जनता बेकरी स्वच्छता में फेल साबित हुए. कई प्रतिष्ठानों को सील किया गया है और 10 के खिलाफ एफआईआर हुई है.

महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 81 हजार KG मिलावटी खाना जब्त; 25 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड
FDA की कार्रवाई के तहत कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है. (Photo: NDTV)
मुंबई:

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन FDA ने नागरिकों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई सहित राज्य भर में एक सख्त जांच अभियान चलाया है. इस कैंपेन में कई नामी संस्थानों में गंभीर अस्वच्छता और नियमों की अनदेखी उजागर हुई है. मुलुंड फोर्टिस हॉस्पिटल में अस्वच्छता का मामला सामने आया. अस्पताल के अंदर चल रहे सोडेक्सो किचन में भारी लापरवाही सामने आई है. जांच अधिकारियों को वहां ड्रेनेज में कचरा और किचन के अंदर कॉकरोच मिले, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की गई. वहीं, जोगेश्वरी की जनता बेकरी भी FDA के स्वच्छता मानकों पर बुरी तरह फेल साबित हुई. जांच के दौरान इसे 88 मानकों में से मात्र 28 अंक ही मिल सके.

सोफिया कॉलेज कैंटीन और अन्य पर कार्रवाई

मुंबई के प्रतिष्ठित सोफिया कॉलेज की कैंटीन, मुंबई बाईज और अमेजन ई-कॉमर्स से जुड़ी कुछ प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी FDA ने दंडात्मक कदम उठाए हैं.

घाटकोपर स्थित अरिहंत आहार में ग्राहकों को बेची जा रही मिठाई में आर्टिफिशियल कलर के अत्यधिक इस्तेमाल की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई. वहीं, बोरीवली के मनमंदिर स्वीट्स को बिजनेस बंद करने का नोटिस दिया गया है.

श्री सद्गुरू फूड्स मुंबई से 130 किलो फरसाण और वेफर्स का स्टॉक जब्त किया गया है. वहीं, कांदिवली के श्री गणेश फरसाण एंड स्वीट मार्ट में जांच के दौरान खराब पाई गई 3 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
Latest and Breaking News on NDTV

ठाणे के रेस्टोरेंट और कैफे पर एक्शन

ठाणे स्थित बेली ब्लैक बिस्ट्रो और एंथनीज कैफे एंड बेकरी में भी अनियमितताएं पाए जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. इन सबके अलावा, मुंबई बाईज, अमेजन ई-कॉमर्स से जुड़ी कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों और पीएसएन सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के खिलाफ भी FDA ने दंडात्मक कदम उठाए हैं.

राज्य भर में 25 खाद्य प्रतिष्ठानों और 4 मसाला/तेल उत्पादन यूनिट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. FDA ने कुल 81,330 किलोग्राम निकृष्ट और मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपए है. इस पूरे कैंपेन के तहत नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 4 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें | तुकाराम मुंढे का सर्जिकल स्ट्राइक! जो काम 4 साल में नहीं हुआ, वो FDA ने 4 महीने में कर दिखाया

यह भी पढ़ें | रेस्टोरेंट साफ तो खाना भी सेफ ? तुकाराम मुंढे ने उन खतरों के बारे में बताया जो आपको दिखते नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Food Safety, FDA Action, Mumbai Food Safety Violations, FDA Action Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com