- पनीर एक बहुत ही बहुमुखी सामग्री है.
- यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है.
- पनीर से बनने वाली असंख्य रेसिपीज है.
पनीर एक बहुत ही बहुमुखी सामग्री है. स्नैक से लेकर करीज तक बनाने में इसका उपयोग किया जा सकता है. यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है तभी सैंडविच बनाने में भी इसका इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. पनीर को जितना शाकाहारी पसंद करते हैं उतना ही नॉनवेजिटेरिन भी इसे चाव से खाते हैं. पनीर से बनने वाली असंख्य रेसिपीज है जो आपको कभी निराश नहीं करेंगी. साधारण पनीर भुर्जी से लेकर मलाई पनीर, कढ़ाही पनीर और मसाला पनीर ये सभी डिशेज बेहद ही लजीज लगती है. पनीर से बनने वाले इन व्यंजनों की लिस्ट में सेलिब्रेटी शेफ सरांश गोइला ने भी एक शानदार रेसिपी जोड़ी है, जिसका नाम है पनीर कोफ्ता.
Chilli Chicken Masala: यह तीखा और स्वादिष्ट चिली चिकन मसाला आपके वीकेंड को बनाया खास- Recipe Inside
पनीर कोफ्ता की वीडियो को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा, जिसे उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. यह पनीर कोफ्ता रेसिपी दिखने में बेहद ही स्वादिष्ट नजर आ रही है, जिसे बनाना भी काफी आसान है और इसे आप आम दिनों से लेकर खास मौकों पर भी बना सकते हैं. यहां नजर डालें पनीर कोफ्ता की इस मजेदार वीडियो पर:
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
यह पनीर कोफ्ता बनाने के लिए आपको बस प्याज को अदरक लहसुन और काजू के साथ भूनना है और इसमें ढेर सारे टमाटर और मसालों को डालकर पकाना है. इस मिश्रण को मिक्सी ग्राइंडर में डालकर स्मूद पेस्ट बनाना है. अब पनीर को कददूकस करें, कॉर्न फलोर और मसालों को मिलाकर कोफ्तों को मिश्रण तैयार करें. मिश्रण लें इसके बीच मेें मटर रखकर अच्छी से रोल करते हुए बॉल्स बनाकर डीप फ्राई करें. तैयार ग्रेवी में इन्हें डालें और अपनी मनपसंद रोटी, नान या परांठे के साथ सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं