विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2021

Triphala Chhachh Benefits: त्रिफला छाछ पीने के अद्भुत फायदे

Triphala Chhachh Drinking Benefits: त्रिफला औषधी गुणों से भरपूर मानी जाती है. त्रिफला का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. त्रिफला तीन चीजों से मिलकर बना होता है, भारतीय करौदा या आंवला, बिभीतकी और हरिताकी.

Triphala Chhachh Benefits: त्रिफला छाछ पीने के अद्भुत फायदे
Triphala Chhachh: त्रिफला का इस्तेमाल आयुर्वेदिक में दवाओं के लिए किया जाता है.
  • त्रिफला में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं.
  • त्रिफला तीन फलों से मिलकर बना होता है.
  • त्रिफला को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Triphala Chhachh Drinking Benefits:  त्रिफला औषधी गुणों से भरपूर मानी जाती है. त्रिफला का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. त्रिफला तीन चीजों से मिलकर बना होता है, भारतीय करौदा या आंवला, बिभीतकी और हरिताकी. त्रिफला एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्‍टीरियल गुणों से भरपूर होता है. त्रिफला पाचन तंत्र, त्‍वचा की समस्‍याओं के साथ कई कमाल के फायदे देने का करता है. त्रिफला का इस्तेमाल आयुर्वेदिक में दवाओं के लिए किया जाता है. त्रिफला को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको त्रिफला छाछ पीने के फायदे बता रहे हैं. छाछ को गर्मियों के मौसम में काफी फायदेमंद माना जाता है और जब इसमें त्रिफला मिला दिया जाता है, तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं. अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो त्रिफला छाछ का सेवन करें. त्रिफला छाछ पीने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. 

त्रिफला छाछ पीने के फायदेः (Triphala Chhachh Peene Ke Fayde)

1. पाचनः

त्रिफला को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आपको पेट गैस और कब्ज की समस्या है तो आप त्रिफला छाछ का सेवन करें. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.

keaufsm

अगर आपको पेट गैस और कब्ज की समस्या है तो आप त्रिफला छाछ का सेवन करें. Photo Credit: iStock

2. वजन घटानेः

बढ़े हुए वजन से परेशान है और मोटापा कम करना चाहते हैं तो आप त्रिफला छाछ को डाइट में शामिल करें. त्रिफला और छाछ में पाए जाने वाले गुण पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

3. कोलेस्ट्रॉलः

त्रिफला छाछ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है. इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर की सूजन और फैट को कम करने में मददगार माने जाते हैं. त्रिफला छाछ के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है.

त्रिफला छाछ कैसे बनाएंः (How To Make Triphala Chhachh)

त्रिफला तीन चीजों से मिलकर बना होता है भारतीय करौदा या आंवला, बिभीतकी और हरिताकी. त्रिफला छाछ बनाने के लिए आपको सबसे पहले त्रिफला चूर्ण को एक कप पानी में भिगोना है. 
फिर जब यह भीग जाएं तो इसमें छाछ मिला दें और काला काला नमक डालें. अब इसमें पिसा हुआ पुदीना मिलाएं और स्वाद के लिए आप थोड़ी सी चीनी और काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं. 

रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Jaggery With Chana: गुड़ के साथ चना खाने के चार अद्भुत फायदे
Sattu Balls: बची हुई सब्जियों से सिर्फ 30 मिनट में बनाएं टेस्टी सत्तू बॉल्स
Aloe Vera Juice For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है एलोवेरा जूस, ये हैं अन्य फायदे
Benefits Of Corn Or Bhutta: बरसात के दिनों में रोज खाएं भुट्टा, मिलेंगे ये 6 लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triphala Chhachh, Triphala Chhachh Benefits, Triphala Chhachh Health Benefits, Triphala Chhachh For Health, Triphala Chhachh Drinking Benefits, Triphala Chhachh Health Benefits Hindi, Triphala Chhachh For Weight Loss, Triphala Benefits, Triphala For Digestion, Triphala For Weight Loss, Triphala Chhachh Peene Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com