विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2021

Street Food: जब भी कुछ चटपटा खाने का करें मन तो इस क्विक चना चाट रेसिपी को करें ट्राई

Street Food Recipe: यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इंडिया छोले-या चने से ओब्सेस्सेड है, चाहे वह काला हो या सफेद. सफेद छोले, जिन्हें छोले या चना के रूप में भी जाना जाता है. चना का उपयोग अनगिनत स्नैक्स बनाने के लिए भी किया जा सकता है.

Also Read in
Street Food: जब भी कुछ चटपटा खाने का करें मन तो इस क्विक चना चाट रेसिपी को करें ट्राई
Street Food: चना, चटनी और मसालों के टैंटलाइजिंग मिश्रण का स्वादिष्ट ट्रीट है.
  • चने से एक शानदार वेज लंच या डिनर करी बना सकते हैं.
  • चने का उपयोग अनगिनत स्नैक्स बनाने के लिए भी किया जा सकता है.
  • चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Street Food Recipe: यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इंडिया छोले-या चने से ओब्सेस्सेड है, चाहे वह काला हो या सफेद. सफेद छोले, जिन्हें छोले या चना के रूप में भी जाना जाता है, ज्यादातर करी या सेमी ड्राई रूप में सेवन किया जाता है जो कि एक शानदार वेज लंच या डिनर में बना सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चना का उपयोग अनगिनत स्नैक्स बनाने के लिए भी किया जा सकता है. यहा तक कि चाट बहुत लोकप्रिय सामग्री में से एक है जैसे आलू टिक्की, रगड़ा और गोल गप्पा आदि. फूड व्लॉगर और यूट्यूबर अल्पा ने यह छोले चाट की रेसिपी को बताया जो चना को चटनी और मसालों के टैंटलाइजिंग मिश्रण के साथ कभी न भूलने वाला ट्रीट बनाती है. 

मसाला छोले चाट रेसिपीः (How To Make Masala Chole Chaat)

1. कुछ छोले या काबुली चना लें, उन्हें रात भर भिगोएं ताकि वे फूल जाएं.
2. एक्सट्रा पानी निकालें और कुकर में चना उबालें.
3. कुकर में पानी डालें, मध्यम आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं, एक्स्ट्रा पानी निकालें.
4. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला, सेंधा नमक, चाट मसाला मिलाकर चाट मसाला-मिक्स बनाएं, 3 टेबलस्पून पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं, मसाला मिक्स को एक तरफ रख दें.
5. एक पैन में तेल गरम करें, मध्यम आंच पर जीरा और कटा हुआ अदरक डालें,
6. पैन में मसाला मिक्स डालें और धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक पकाएं,
7. उबला हुआ चना डालकर अच्छी तरह मिलाएं, मसाला के साथ टॉस करें जब तक चने अच्छे से कोड न हो जाए. 
8. नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं.
9. चनों को एक बाउल में डालें, इसे थोड़ा ठंडा करें.
10. अब उबला हुआ आलू, कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ टमाटर, इमली का रस या इमली का पानी या इमली की चटनी, कटा हुआ धनिया पत्ता, नींबू का रस डालें. सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं.

आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते हैं, क्योंकि गर्मी का मौसम है. कुछ कटे हुए खीरे भी चाट में एड कर सकते हैं. इसी तरह, आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी चटनी का उपयोग कर सकते हैं.

मसाला छोले चाट की पूरी रेसिपी वीडियो यहां देखेंः

Vegetable Crispy Samosa: अगर आप भी सामान्य आलू समोसा खा कर ऊब चुके हैं तो इस वेजिटेबल समोसा को करें ट्राई

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Soaked Black Gram: भीगे काले चने खाने के 6 कमाल के फायदे

Healthiest Foods For Breakfast: इन 8 हेल्दी फूड्स के साथ करें अपने दिन की शुरूआत

Pudina Drinks: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन पांच पुदीना ड्रिंक को करें ट्राई!

इम्युनिटी और वेट लॉस के लिए इस तरह बनाएं नींबू, हल्दी और जीरे की चाय- Recipe Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chana, Chole, Chana Chaat, Street Food Recipe Hindi, Street Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com