- रोल खाना सभी को पसंद होता है.
- स्प्रिंग रोल को यूनिक ट्विस्ट दे सकते हैं.
- सूजी स्प्रिंग रोल्स को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Spring Rolls Recipe: कई बार हम अपने परिवार के लिए कुछ खास पकाना चाहते हैं जिसे वे रेस्टोरेंट में ऑर्डर करना पसंद करते हैं. अपनी कुकिंग स्किल को दिखाएं, और अपने परिवार, चाहने वालों को खुश करें. यदि आपको खाना पकाना पसंद है तो आपको ये यूनिक रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. यहां एक जल्दी और आसान स्नैक रेसिपी है जो आपको जरूर पसंद आएगी. क्या आपको स्प्रिंग रोल पसंद हैं? यदि हां, तो यह रेसिपी आपको स्प्रिंग रोल बनाने में मदद करेगी, लेकिन एक अलग रूप में. ये रेगुलर स्प्रिंग रोल की तुलना में स्वस्थ हैं. ये सूजी से बने होते हैं और चटपटे, मसालेदार आलू की फिलिंग से भरपूर होते हैं.
ये रेसिपी वीडियो यूट्यबू चैनल 'कुक विद पारुल' की है. आप अपने परिवार के लिए छुट्टी या सप्ताहांत पर सूजी स्प्रिंग रोल्स ट्राई करें. या फिर जब आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं. या अपने दोस्तों को इनवाइट करते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्टेप-बाय स्टेप चटपटे सूजी स्प्रिंग रोल्स रेसिपी:
स्टेप 1 - सबसे पहले एक कटोरे में सूजी लें और उसमें आधी मात्रा में दही भरें. एक स्मूद बैटर बनाने के लिए कुछ नमक और पानी मिलाएं. ढक कर 15-20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें.
स्टेप 2 - अब उबले हुए आलू को मैश करें, उसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और धनिया पत्ता डालें.
स्टेप 3 - एक पैन में तेल गरम करें, कुछ प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालें. गाजर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालें और नरम होने तक पकाएं मसले हुए आलू का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं, 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें.
स्टेप 4 - अब रोल्स के लिए रैप्स बना लें जैसे आप एक फ्लैट तवा पर चीला बनाते हैं. सुनिश्चित करें कि चीला कागज जैसा पतला हो, दोनों तरफ से पकाएं.
स्टेप 5 - आलू स्टफिंग के साथ चीला को स्टफ करें और रोल को छोटे टुकड़ों में काट लें.
यहां देखें सूजी रोल रेसिपी वीडियो:
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits Of Sahjan: डायबिटीज में फायदेमंद हैं सहजन की पत्तियों का सेवन, जानें 6 अद्भुत लाभ!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं