विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

दिवाली पार्टी: 30 मिनट से भी कम वक्त में आप बना सकते हैं ये स्नैक्स

भेल हमारे देश का एक पसंदीदा रिफ्रेशमेंट है. लेकिन इस बार इसे थोड़ा ट्वविस्ट देते हुए ऊबले मकई के दानों, आलू के टुकड़ों और सेव के साथ मिक्स करतके बनाएं. धनिए की चटनी के साथ सर्व करें.

Also Read in
दिवाली पार्टी: 30 मिनट से भी कम वक्त में आप बना सकते हैं ये स्नैक्स
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर दफ्तर के काम की वजह से आपको घर पर कोई डिश तैयार करने का वक्त न मिला हो या फिर इस बार आप दिवाली पर घर आए मेहमानों को कुछ 'हटके' सर्व करना चाहते हैं तो पेश हैं 5 ऐसे स्नैक्स जिन्हें आप 30 मिनट से भी कम वक्त में तैयार कर सकते हैं.

1. कॉर्न भेल 

भेल हमारे देश का एक पसंदीदा रिफ्रेशमेंट है. लेकिन इस बार इसे थोड़ा ट्वविस्ट देते हुए ऊबले मकई के दानों, आलू के टुकड़ों और सेव के साथ मिक्स करतके बनाएं. धनिए की चटनी के साथ सर्व करें.

2.ब्रेड दही वड़ा
ब्रेड में पनीर की स्टफिंग डालें और उसे फ्राई करें. दही, सेव और इमली की चटनी के साथ सर्व करें.

3. बैंग बैंग बटाटा

छोटे छोटे आलू को उबालकर सूजी, मिर्च, नमक, चीनी और हल्दी के मिश्रण में लपेटकर देसी घी में तल लें और सॉस के साथ सर्व करें.

4.अनियन रिंग्स

प्याज को रिंग्स के आकार में काट लें. फिर दूध, अंडा, आटा, तेल और नमक के घोल में डिप कर फ्राई करें. नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.

हरा मसाला कबाब

दिवाली पर घर आया कोई भी मेहमान आपके घर से भूखा नहीं जाएगा. भला पालक, मटर, धनिया और आलू से बने इस चटपटे और हेल्दी स्नैक्स को कोई न कैसे कह सकता है! 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Diwali Snacks, Festival, Snacks, दिवाली, स्नैक्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com