विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2016

ऑर्थोपेडिक नुकसान से बचाता है सूखे आलूबुखारे का सेवन

Also Read in
ऑर्थोपेडिक नुकसान से बचाता है सूखे आलूबुखारे का सेवन
न्यूयॉर्क: सीज़न में आने वाला आलूबुखारा सभी को पसंद होता है, लेकिन उसके खट्टेपन की वज़ह से कई लोग इसे नहीं खाना प्रिफर करते हैं। आहार में सूखे आलूबुखारे का सेवन धरती और अंतरिक्ष दोनों ही जगह रेडिएशन एक्सपोज़र से होने वाले नुकसान को रोकने में मददगार है।

अमेरिका की टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी से अध्ययन की शोधकर्ता नैंसी टर्नर ने बताया कि “रेडिएशन एक्सपोज़र द्वारा होने वाले ऑर्थोपेडिक नुकसान एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है। ख़ासकर उनके लिए, जो अधिक समय रेडिएशन में गुजारते हैं”।

टर्नर ने कहा कि “यह समस्या केवल अंतरिक्ष यात्रियों को ही नहीं, बल्कि रेडियोथेरेपी लेने वाले कैंसर रोगी, रेडिएशन में काम करने वाले लोग और परमाणु दुर्घटना पीड़ितों को भी प्रभावित करती है”। टर्नर के अनुसार “सूखे आलूबुखारे में पाए जाने वाले जैविक सक्रिय पदार्थ (बायोलॉजिकल एक्टिव सबस्टेंस) रेडियोथेरेपी या अन्य रेडिएशन कवर से होने वाले ऑर्थोपेडिक नुकसान को रोकने में प्रभावी होते हैं”।

यह शोध पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुआ है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Orthopedics, Plums, Dried Plums, Radiation, Radiotherapy, रेडियोथेरेपी, रेडिएशन, सूखे आलूबुखारे, आलूबुखारे, ऑर्थोपेडिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com