सोशल मीडिया आज की तारीख में एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसके जरिए हम दूर बैठे भी लोगों तक जानकारियां पहुंचा सकते हैं. ये मार्केटिंग का भी एक अच्छा माध्यम बन गया है. इसके जरिए कंपनियां अपने प्रोडक्टस की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचा सकती है और ऐसा हो भी रहा है. यही कारण है कि कंपनियां यह प्रबंधित करती हैं कि लोग उनके प्रोडक्टस और उनके ब्रैंड के बारे में क्या सोचते हैं. कोई भी कंपनी यह जानने की हमेशा कोशिश करती है कि लोग उनके ब्रांड्स के बारे में सोशल मीडिया पर क्या कॉमेंटस कर रहे हैं. सोशल मीडिया जितना अच्छा है उतना बुरा भी है. यह किसी भी ब्रांड की छवि को खराब कर सकता है. किसी भी ब्रांड के लिए बुरे कॉमेंटस उनके प्रोडक्ट की वैल्यू को खराब कर सकते हैं. वहीं अच्छे कॉमेंटस उस ब्रांड की मार्केट वैल्यू को बढ़ा सकता है. इसी कड़ी में एक महिला ने ट्विटर पर एक रेस्तरां और उसके खाने की जमकर तारीफ की जिसके बाद उसका ये ट्वीट काफी वायरल हो गया है. वाशिंगटन डीसी में रोमिंग रोस्टर में फ्राइड चिकन सैंडविच की तारीफ करते हुए 24 वर्षीय ब्री हॉल के ट्वीट ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित किया है. वहीं महिला की इस ट्वीट के बाद रेस्तरां ने उनकी सराहना की और साथ ही उसे जीवन भर के लिए मुफ्त चिकन देने का वादा किया है.
National Nutrition Month 2019: जानें विटामिन डी से भरपूर आहार, पढ़ें 5 डाइट टिप्स
आपको बता दें कि ब्री हॉल ने रोमिंग रोस्टर के फ्राइड चिकन सैंडविच के बारे में अपने रिव्यूज 27 अगस्त, 2019 को पोस्ट किया था जिसके बाद इस फ्राइड चिकन सैंडविच को खाने के लिए रेस्तरां के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारे लग गई है.आपको बताते चले कि हॉल एक संगीतकार हैं, उन्होने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि, "अगर आप डीएमवी इलाके में रहते हैं, तो आपको डीसी में रोमिंग रोस्टर के इस डीस को जरूर टेस्ट करना चाहिए. इसके संस्थापक माइक है जिनका जन्म इथियोपिया में हुआ है. उन्होंने इसकी शुरूआत एक छोटे से व्यवसाय से की थी और बाद में धीरे धीरे इसे बढ़ाया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Restaurant-Style Dosa : घर पर कैसे बनाएं क्रिस्पी और पेपर-थिन रेंस्तरां स्टाइल डोसा
Take a look:
While Popeyes is cool and all if you live in the DMV area you should check out Roaming Rooster in DC. It's Black owned, and the founder Mike is Ethiopian born. He grew the family business from a food truck and has always been kind pic.twitter.com/kxS40kETlc
— LA HARA (Breaker of Combs) (@BriHallOfficial) August 26, 2019
वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्वीट के वायरल होने के बाद इस रेस्तरां से तकरीबन 4,500 से 5,000 सैंडविच बेचे गए. परिवार के स्वामित्व वाले बिजनेस का संचालन इथियोपिया के रहने वाले आप्रवासी माइकल हैबटेरियम करते हैं.वहीं इस पोस्ट रिपोर्ट के अनुसार ट्वीट में इस रेस्तरां की "सबसे अच्छी बात" बताई गई है. बता दें कि इस ट्वीट ने रेस्तरां के बिजनेस को काफी बढ़ा दिया है, इसलिए इस रेस्तरां के मालिक ने ब्री हॉल को पूरी जिंदगी के लिए मुफ्त चिकन खिलाने का वादा किया है. वहीं रेस्तरां के मालिक के इस फैसले पर ब्री हॉल ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.
Onam 2019: ओणम कब है, महत्व, कथा और ओणम पर तैयार की जाने वाली खास सद्या थाली
Y'all I'm about to be THICK thick lol much love https://t.co/9Tw89xKPRc
— LA HARA (Breaker of Combs) (@BriHallOfficial) September 8, 2019
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं