विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

Karisma Kapoor ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, हो रही हैं वायरल!

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हाल ही में राजस्थान के जयपुर का दौरा किया और यहां की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं.

Also Read in
Karisma Kapoor ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, हो रही हैं वायरल!
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फूड की तस्वीरें साझा करती हैं.
  • करिश्मा कपूर हाल में राजस्थान के जयपुर गई हुई हैं.
  • करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राजस्थानी व्यंजन की तस्वीरें साझा की
  • जयपुर में करिश्मा कपूर दाल बाटी का लुत्फ उठाती दिख रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपनी जबरदस्त फिल्मों से बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है. फिल्मों के अलावा करिश्मा अपने फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. लेकिन खास बात तो यह है कि करीना और करिश्मा कपूर का यह वीडियो उनके बचपन का है. इस वीडियो में करिश्मा कपूर जहां कुछ खाती दिखाई दे रही हैं. यहीं से आप समझ सकते है कि करिश्मा बचपन से ही फूडी हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर साझा की है जो यकीनन आपके मुंह में पानी ला देगी. असल में करिश्मा सोमवार को जयपुर में थीं.

Winter Vegetables: सर्दियों में ये चीजें हो सकती हैं आपका सुरक्षा कवच, जानें 6 कमाल के फायदे

राजस्थान शाही और समृद्ध संस्कृति की भूमि है, जो बेजोड़ कलाओं, परंपराओं और स्वाद और जायके वाले स्थानीय व्यंजनों से भरपूर है. इस शाही राज्य का भोजन या तो मसाले से भरा होता है या पापी मीठा होता है. दोनों के बीच में कुछ भी नहीं. मुंह में पानी ला देने वाली दाल बाटी से लेकर लाल मास तक, जब आप यहां होते हैं तो आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ लेने से खुद को रोक नहीं सकते. ठीक ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड ब्यूटी करिश्मा कपूर के साथ. 

Weight Loss: तेजी से वजन घटाने में शहद और कॉफी करेंगे कमाल! ये हैं मोटापा घटाने के 5 असरदार टिप्स  

पिंक सिटी जयपुर पहुंची करिश्मा कपूर भी खुद को राजस्थान के लजीज व्यंजनों को चखने से नहीं रोक पाईं. करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाने की पूरी तैयारी में हैं और उनके सामने व्यंजनों का एक थाल सजा है. करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मैं भूखी हूं...

अगर नहीं खाई ये चीजें, तो बीमारियों को झेलने के लिए रहें तैयार! यूं बचें...

af4t0ja

इसके बाद दूसरी तस्वीर में उनके सामने व्यंजनों से सजा एक थाल है, जो किसी के भी मुंह में पानी लाने को काफी है.

कैसे बनाएं हलवाई स्टाइल पनीर मालपुआ, देखें Recipe Video

peu3d4v

हमें आपके बारे में तो नहीं पता, लेकिन इस तस्वीर को देखकर हमारे मुंह में तो पानी आ गया है. इस थाल में जो नजर आ रहा है उसमें है दाल बाटी चूरमा, लाल मास, गट्टे की सब्जी और भी बहुत से राजस्थानी व्यंजन. तो करिश्मा ने तो ले लिया है राजस्थानी थाल का स्वाद. लेकिन हमें भी तलाशना होगा कि कहां मिलेगा दाल बाटी. 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Lolo, Rajasthani Cuisine, Dal Baati Churma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com