दीवाली का त्योहार है और बॉलीवुड सितारे अपने करीबियों और अपनों के साथ इसे खुशी से मना रहे हैं. दीवाली के मौके पर करीना कपूर ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर नजर आ रहे हैं. उनकी बहन करिश्मा कपूर भी वहां मौजूद थीं. एक तस्वीर में करीना के बेटे तैमूर ने अपने नाना को कसकर गले लगाया हुआ है. तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “जीना यहां, मरना यहां, मां और पापा के सिवाय, जाना कहां? सभी को दीवाली की शुभकामनाएं... बात हमेशा अपने माता-पिता से प्यार करने की ही होती है... हमेशा.” करीना की इस पोस्ट को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें दीवाली पर बधाई दे रहे हैं.
कपूर खानदान की लाडली हैं बेबो
करीना कपूर, रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं, और राज कपूर की पोती हैं. उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी जानी मानी एक्ट्रेस हैं. करीना ने सैफ अली खान से शादी की है और उनके दो बेटे हैं तैमूर और जहांगीर. करीना हमेशा त्योहार को खास बनाने के लिए अपनों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं. चाहे होली हो, दिवाली या क्रिसमस बेबो हमेशा अपने परिवार के साथ नजर आती हैं. 'बीयरबाइसेप्स' पॉडकास्ट पर रणवीर इलाहाबादिया के साथ एक इंटरव्यू में करीना ने अपने परिवार की जड़ों के बारे में बात करते हुए कहा था, “मेरी मां (बबीता) एक बहुत ही मिडिल क्लास परिवार से आती थीं. मेरे नाना (हरि शिवदसानी) भी एक एक्टर थे, लेकिन हमें कभी ऐसा महसूस नहीं कराया गया कि हम किसी फिल्मी परिवार से हैं. मैं पहली बार 8 या 9 साल की उम्र में किसी सेट पर गई थी, जब चिंटू अंकल कश्मीर में रेखा जी के साथ शूटिंग कर रहे थे. उन दिनों मेरे दादाजी (राज कपूर) भी बहुत रिलैक्स्ड रहते थे. किसी को भी यह महसूस नहीं होता था कि वे बहुत बड़े स्टार हैं. वे आर्ट और कल्चर को लेकर बहुत पैशनेट थे.”
करीना को हाल में 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में भी देखा गया था. वह सैफ के साथ इस शो पर पहुंची थीं. प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो करीना हाल ही में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा 'दायरा' में लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अधिकारियों के किरदार में हैं जो टीनएज क्राइम की अंधेरी और कॉम्पलेक्स दुनिया से निपटते हुए एक-दूसरे के आमने-सामने आते हैं.
यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के मौके पर दिखाई बेटे की पहली झलक, क्यूट विहान ने जीता सबका दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं