विज्ञापन

21 साल की थीं करिश्मा कपूर जब दिया था ये सुपरहिट गाना, 30 साल पहले 90s में हर तरफ मचाई थी धूम, अलका-सानू ने बनाया सदाबहार

90 के दशक में रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म का एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर बसा हुआ है. जब यह फिल्म आई थी तब करिश्मा कपूर महज 21 साल की थीं, और अब उनकी बेटी समायरा भी उसी उम्र में पहुंच चुकी हैं.

21 साल की थीं करिश्मा कपूर जब दिया था ये सुपरहिट गाना, 30 साल पहले 90s में हर तरफ मचाई थी धूम, अलका-सानू ने बनाया सदाबहार
करिश्मा कपूर ने जब दिया था ये सुपरहिट गाना तब उनकी उम्र 21 साल थी

90 के दशक में बॉलीवुड के गानों का एक अलग ही जादू हुआ करता था. उस दौर में कुछ गाने ऐसे आए, जिन्हें सुनते ही लोगों के कदम थिरकने लगते थे. ऐसा ही एक गाना था ‘दिल जाने जिगर तुझ पे निसार', जो फिल्म ‘साजन चले ससुराल' का था. इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने पर्दे पर खूब रंग जमाया था. खास बात यह है कि जब यह फिल्म रिलीज हुई, तब करिश्मा कपूर महज 21 साल की थीं. आज उनकी बेटी समायरा भी 21 साल की हो चुकी हैं, लेकिन यह गाना आज भी संगीत प्रेमियों को पुराने दिनों की याद दिलाता है.

1996 में रिलीज हुई थी फिल्म

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘साजन चले ससुराल' 12 अप्रैल 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इनके अलावा कादर खान, सतीश कौशिक और सतीश शाह जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए थे. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें हंसी-मजाक के साथ प्यार और रिश्तों की उलझन भी दिखाई गई थी.

दो शादियों के बीच फंस जाते हैं गोविंदा

फिल्म की कहानी श्याम सुंदर नाम के एक सीधे-सादे गांव के लड़के की है, जिसे संगीत का बहुत शौक होता है. वह अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचता है. यहां उसकी मुलाकात मुथु स्वामी से होती है. धीरे-धीरे उसकी किस्मत बदलती है और वह एक बड़ी कंपनी में काम करने लगता है. इसी दौरान उसकी जिंदगी में प्यार आता है. लेकिन कहानी में ऐसा मोड़ आता है कि श्याम सुंदर खुद को दो शादियों के बीच फंसा हुआ पाता है. इसके बाद शुरू होती है मजेदार कॉमेडी, जिसे गोविंदा ने अपने खास अंदाज से यादगार बना दिया.

अलका और कुमार सानू की आवाज ने बनाया हिट

फिल्म का गाना ‘दिल जाने जिगर तुझ पे निसार' आज भी 90 के दशक के रोमांटिक गानों में खास जगह रखता है. इसे कुमार सानू और अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे. गोविंदा और करिश्मा की केमिस्ट्री ने गाने को और खूबसूरत बना दिया था.

बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली फिल्म

‘साजन चले ससुराल' को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 14.33 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वेबसाइट ने इसे सुपरहिट बताया है. फिल्म का संगीत भी काफी लोकप्रिय हुआ और इसके गाने लंबे समय तक लोगों की जुबान पर रहे. आज फिल्म को रिलीज हुए करीब 30 साल हो चुके हैं, लेकिन जब भी 90 के दशक के यादगार गानों की बात होती है, ‘दिल जाने जिगर तुझ पे निसार' का नाम जरूर आता है.

ये भी पढ़ें: 21 साल की माधुरी दीक्षित 42 के विनोद खन्ना, 37 साल पहले दिया था बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक गाना, पंकज उधास-अनुराधा पौडवाल ने बनाया कल्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Govinda, Saajan Chale Sasural 1996, Entertainment, Alka Yagnik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com