- बिरयानी सालों से एक रॉयल डिश के रूप में जानी जाती है.
- एक-पॉट बिरयानी आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी.
- दक्षिण भारतीय बिरयानी को उनके सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, बिरयानी को वर्ष 2020 में हर सेकंड में एक से अधिक बार ऑर्डर किया गया था, और हमें यह जानकर आश्चर्य भी नहीं हुआ. हम सभी जानते हैं कि बिरयानी सालों से एक रॉयल डिश के रूप में जानी जाती है. एक शाही दावत हो, क्रेविंग को शांत करने की बात हो या फिर घर पर होने वाली एक डिनर पार्टी हो, आप जानते होंगे एक-पॉट बिरयानी आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी. यह जानकर कर हैरानी नहीं होंगी कि पूरी दुनिया में बिरयानी के कई वर्जन देखने को मिलते हैं जिनके लाखों प्रशंसक हैं. लोकप्रिय हैदराबादी बिरयानी हो या मटन या चिकन बिरयानी जैसी शानदार क्लासिक्स बिरयानी को सभी शौक से खाना पसंद करते हैं. चिकन टिक्का या चिकन 65 बिरयानी जैसे कुछ नए नाम भी अब इसमें जुड़ गए हैं, हम जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे बिरयानी की लिस्ट लंबी होती जाएगी जो आपको इम्प्रेस करने में कभी फेल नहीं हो सकती, चाहे आपने पहले वह कितनी बार क्यों न खाई हो.
Egg (Anda) Chana Chaat: इस हाई प्रोटीन, स्वादिष्ट स्नैक को अपनी फैमिली के लिए एक बार जरूर बनाएं

दक्षिण भारतीय बिरयानी को उनके सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता हैब. खाना पकाने की अलग-अलग तकनीकों और अलग-अलग सामग्रियों के साथ, दक्षिण भारत में ही विभिन्न प्रकार की बिरयानी है. हैदराबादी से आंध्र शैली की बिरयानी से लेकर केरल के तटीय जायके तक, आपको एकदम अलग स्वाद की बिरयानी मिलेगी जो आपको प्रभावित करेगी. कालीकट (कोझीकोड) बिरयानी केरल उन्हीं प्रसिद्ध बिरयानी में से एक हैं जिसे कढ़ीपत्तों और खसखस के पेस्ट के साथ ढेरों खुशबूदार मसाले डालकर बनाया जाता है. केरल को उसके तटीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है जिसमें मालाबारी फिश बिरयानी और प्रॉन करी शामिल हैं और यह चिकन बिरयानी भी आपको निश्चित रूप से बेहद पसंद आएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे बनाएं कालीकट चिकन बिरयानी | कालीकट चिकन बिरयानी रेसिपी
इस आसान चिकन बिरयानी रेसिपी में, चिकन को करी पत्ते, जीरा, धनिया के बीज, सौंफ पाउडर, खसखस और नींबू के रस, मसाले और दही के साथ मिलाकर मैरीनेट किया जाता है. इसे टमाटर और प्याज की बिरयानी मसाले में मिलाया जाता है, जिसमें खुशबूदार दालचीनी, तेज पत्ता, लौंग, जायफल और इलायची जैसे साबुत मसालों स्वाद भी होता है. इसके बाद इसे पके हुए चावल के साथ परत में लगाया जाता है. परोसने से ठीक पहले उबले हुए अंडे, काजू और किशमिश को इसके ऊपर लगाया जाता है! क्या यह सुनने में आपको स्वादिष्ट नहीं लगता है?
कालीकट चिकन बिरयानी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
घर पर इस आसान, साउथ इंडियन बिरयानी को बनाएं और हमारे साथ अपना अनुभव शेयर करें.
अपने बिजी मॉर्निंग शेड्यूल में ट्राई करें इन 6 स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपीज को
Quick Snack: स्नैक में खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी तो ट्राई करें वेज स्प्रिंग रोल, यहां जानें विधि
Vicky Kaushal: विक्की कौशल के एक फैन ने एक्टर को दिए इंदौर-स्पेशल समोसे और जलेबियां
Herbs For Liver Health: लीवर को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का करें सेवन!
चिकन खाने के हैं शौकीन तो मजा लें चिकन लबाबदार की इस शानदार रेसिपी का- Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं