Breakfast Recipes: एक अच्छा ब्रेकफास्ट आपका दिन बना सकता है. हर कोई बेहतर दिन और एक फिट बॉडी चाहता है. इसके बावजूद भी हम ऐसे खाने को चुनते हैं जो हृमारे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है, लेकिन आज हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसी ब्रेकफास्ट रेसिपी दजो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि आपका दिन भी बना सकती है. हम बात कर रहे हैं 'पोडी इडली' की. अगर आप भी नाश्ते में हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मजा लेना चाहते हैं जो इस रेसिपी घर पर जरूर ट्राई करें. अक्सर लोग सोचते हैं कि सुबह का नाश्ता कैसे बनाएं, नाश्ते में क्या बनाएं साथ ही कम तेल का नाश्ता कैसे बनाएं तो हम लाएं हैं आपके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी. एक अच्छी फिटनेस के लिए भी आपको हेल्दी नाश्ता खाना चाहिए ताकि शरीर को जरूरी मिनरल्स, विटामिन्स और कार्बोहाइड्रेट्स मिलें. ये अपने आप में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मुश्किल है क्योंकि हम जंग फूड्स के इतने आदी हो चुके हैं कि हेल्दी फूड्स की और ध्यान ही नहीं जाता है. आज हम आपका ध्यान ब्रेकफास्ट में हेल्दी और टेस्टी खाने की रेसिपी की और ले जाना चाहते हैं ताकि आप भी घर पर बनी इस रेसिपी का मजा ले पाएं.
Indian Cooking Tips: घर पर कैसे बनाएं स्टफ्ड मसाला रवा इडली
इन साम्रगी का इस्तेमाल करें | Use These Materials
1. इडली छोटी- 10
2. मूंगफली (2-3 चम्मच)
4. चने की दाल (2 बड़ा चम्मच)
6. उड़द दाल (1 बड़ा चम्मच)
8. साबुत लाल मिर्च 3-4
9. तिल (2 छोटा चम्मच)
11. सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
13. जीरा (1 छोटा चम्मच)
15. करी पत्ते- 4-5
16. नमक
17. घी
इस तरह घर पर बना सकते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल सांभर, देखें वीडियो
Breakfast Recipes: एक अच्छी फिटनेस के लिए भी आपको हेल्दी नाश्ता खाना चाहिएपोडी इडली बनाने की रेसिपी | How To Make Podi Idli
स्टेप 1. सबसे पहले एक पैन में मूंगफली, सूखी लाल मिर्च, चना दाल, उड़द दाल, तिल, नारियल, जीरा और करी पत्ता डालकर सूखा भून लें.
स्टेप 2. अच्छे से भूनने के बाद इसे ब्लेंडर में नमक के साथ पीस लें और पोडी मसाला तैयार कर लें.
स्टेप 3. एक दूसरा पैन लें और उसमें घी गर्म करें.
स्टेप 4. अब पैन में इडली डालें और हल्का सा भून लें.
स्टेप 5. इडली के ऊपर अच्छे से पोडी बुरककर मिक्स कर लें.
अगर आप भी Weight Loss Diet पर हैं तो ट्राई करें यह प्रोटीन-रिच मूंगदाल
और खबरों के लिए क्लिक करें
खाना चाहते हैं कुछ चटपटा तो ट्राई करें इडली चाट की यह बेहतरीन रेसिपी
Healthy Breakfast Tips: नाश्ते बनाएं फाइबर से भरपूर इडली, पढ़ें हेल्दी इडली बनाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं