- टमाटर से बनने वाली एक लाजवाब रेसिपी है.
- इसे लंच या डिनर के लिए मिनटों में बना सकते है.
- यह एकदम यूनिक रेसिपी है.
भारतीय घरों में खाना बनाते वक्त एक चीज जिसका उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है वह क्या है? आपमें ये ज्यादातर लोगों का जवाब होगा टमाटर, हम अपनी सब्जियों और दाल को बनाते समय कभी भी टमाटर डालना नहीं भूलते है. टमाटर किसी भी दाल या सब्जी में एक बढ़िया स्वाद लाता है और एक ग्रेवी में बेहतरीन रंग जोड़ने से लेकर टैंगी फ्लेवर देता है. इसके अलावा टमाटर का उपयोग सॉस, सैलेड और चटनी बनाने के लिए भी किया जाता है. टमाटर से बनी तीखी, टैंगी या मीठी चटनी का मजा तो आप सभी ने कई बार लिया होगा, मगर आज जो रेसिपी हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं उसे उंगलियां चाटकर खाएंगे, अब आप सोच रहे हैं होंगे कि ऐसी कौन सी रेसिपी है जिसका स्वाद आपने अभी तक नहीं चखा. इस खास रेसिपी का नाम है टमाटर चटनी भरता.
Veg Dum Biryani: होलसम मील के लिए कैसे बनाएं एक स्वादिष्ट वेज दम बिरयानी- Recipe Inside
जी हां टमाटर से बनने वाली एक लाजवाब रेसिपी है जिसे बनाने के लिए आपको घंटो मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. गर्मी के मौसम में अगर आपका कुछ बनाने का मन न हो तो आप इसे लंच या डिनर के लिए मिनटों में बनाकर चावल या रोटी के साथ पेयर कर सकते है. साथ ही इस व्यंजन को बनाने के लिए आपको सामग्री की लंबी लिस्ट की भी जरूरत नहीं है. टमाटर, लहसुन और साबुत लाल मिर्च से बनने वाली यह डिश आपके जायके को बदल देगी और इसे आप बार बार बनाना चाहेंगे. टमाटर चटनी भरता की इस रेसिपी को पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. जिसे आप स्टेप बाइ स्टेप देखकर फॉलो कर सकते हैं. तो देर किस बात की चलिए देखते हैं इसकी रेसिपी:
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
कैसे बनाएं टमाटर चटनी भरता:
1. सबसे पहले टमाटर को धोकर साफ करके आधा कर लें और एक तरफ रख दें.
2. एक पैन या कड़ाही में दो छोटे चम्मच तेल डालें और इसमें साबुत लाल मिर्च को डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करके निकाल लें.
3. अब इसी कढ़ाही में लहसुन को भी भूनकर निकाल लें.
4. कटे हुए टमाटर को दोनों तरफ से नरम होने तक पकाएं. जरूरत हो तो हल्का सा तेल डाल लें.
5. अब एक मोर्टार में साबुत मिर्च और लहसुन के साथ नमक डालकर कूटकर क्रश कर लें.
6. एक बर्तन में इस मिश्रण को लें, इसमें बारीक कटी प्याज डालकर एक साथ अच्छी तरह मिला लें.
7. टमाटर का छिलका उतारकर उसे भी मैश करके इसमें मिला लें. हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें.
इस शेफ ने बताया कि चाकू की धार को बचाते हुए कैसे काटे सख्त सब्जियां
रेसिपी बनाने के लिए पूरी वीडियो यहां देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं