विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2021

Aloo Suji Idli: अपनी प्लेन इडली को दें मसालेदार ट्विस्ट, ट्राई करें यह स्वादिष्ट भरवां आलू सूजी इ​डली (Recipe Inside)

दक्षिण भारतीय खाने में आपको सभी तरह का स्वाद मिलता है जो आपकी जायके के बदलने के लिए काफी हैं.

Also Read in
Aloo Suji Idli: अपनी प्लेन इडली को दें मसालेदार ट्विस्ट, ट्राई करें यह स्वादिष्ट भरवां आलू सूजी इ​डली (Recipe Inside)
  • आलू सूजी इडली खाने में बेहद ही स्वाद लगती है.
  • यह बनाने में काफी आसान है.
  • इडली का यह नया स्वाद आप सभी को खूब पसंद आएगा.

दक्षिण भारतीय खाने में आपको सभी तरह का स्वाद मिलता है जो आपकी जायके के बदलने के लिए काफी हैं. लेकिन इस व्यंजन में एक सामान्य चीज ऐसी है जो सभी के दिलों पर राज करती है, वह है नरम इडली. फूली हुई सफेद इडली को तीखी चटनी और सांभर के साथ परोसने का सबसे अच्छा तरीका है. इस व्यंजन की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में इतनी बढ़ गई है कि हमने चिली इडली, मसाला इडली, फ्राइड इडली और न जाने कितना कुछ इस स्वादिष्ट डिश के साथ तैयार किया गया है और विभिन्न इडली की इस लिस्ट में, नया एडिशन शामिल किया है और स्टफट इडली!

क्या आपने कभी सोचा है कि मिठाई की दुकानों पर घेवर कैसे बनाया जाता है? यहां देखें वायरल वीडियो

स्टफड इडली हेल्दी और स्वादिष्ट होती है. इस डिश को खाने में आपको बिल्कुल नया स्वाद मिलेगा. तो अगर आप भी एक सिंपल और स्वादिष्ट स्टफड इडली बनाना चाहते हैं, तो आप आलू सूजी इडली जरूर ट्राई करें! इस व्यंजन को तीखी चटनी के साथ सबसे पेयर करें. आप इसे आसानी से किसी भी खाने के लिए या अचानक घर आने वाले मेहमानों के आने पर भी बना सकते हैं.

Easy Idli Recipes: कैसे बनाएं आलू सूजी इडली | आलू सूजी इडली

इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले इडली बैटर बनाना शुरू करते हैं. सूजी और दही लें, इसे अच्छी तरह मिलाएं और दो घंटे के लिए खमीर उठने के लिए छोड़ दें. तब तक, उबले हुए आलू को क्रश करें और मसाले जैसे लाल मिर्च, हल्दी, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें. आखिरी में, आलू में मसाला मिलाएं और इसे ठंडा होने दें.

इडली का बैटर खमीर होने के बाद, थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट डालें और तुरंत मिलाएं. फिर इस बैटर को इडली स्टीमर में डालें, आधा बर्तन भरें और बीच-बीच में तैयार किया हुआ आलू मसाला डालें. ऊपर से थोड़ा और इडली बैटर डालें और ढक दें. इडली को स्टीम में पकाएं.

एक बार हो जाने के बाद, उन्हें बाहर निकालें और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए घी से गार्निश करें!

आलू सूजी इडली की पूरी रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.

यह रेसिपी बनाएं और हमें बताएं कि आपको इसका स्वाद कैसा लगा.

Tawa Egg Fry:जोरों की भूख लगने पर मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट तवा एग मसाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Suji Idli, Aloo Suji Idli Recipe, Aloo Suji Recipe In Hindi, Idli Recipes, Stuffed Idli Recipe, आलू सूजी इडली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com