न्यूयॉर्क:
घर पर अगर कोई सब्जी न हो और सभी को जोर की भूख लगी हो, तो लोग अकसर जल्दी में भुना आलू, रसेदार आलू, आलू परांठा आदि चीज़ें बना लेते हैं। आलू एक ऐसी सब्जी है, जो सभी की पसंदीदा भी है। कम समय में और जल्दी बन जाने वाला आलू के कई लोग चाय के साथ फ्रेंच फ्राइज भी खाना प्रिफर करते हैं। लेकिन अगर आप आलू का सेवन अपने खाने में रोज़ कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा करने से आपको उच्च रक्तचाप का खतरा झेलना पड़ सकता है।
एक शोध से पता चला है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले आलू में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। इसे साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कुछ प्रतिभागियों को उबले हुए, बेक्ड या मसाले वाले आलूओं को हफ्ते में चार या उससे अधिक बार सेवन कराया। ऐसा करने के बाद शोधकर्ताओं ने उनमें ब्लड प्रेशर का खतरा 11 प्रतिशत बढ़ा हुआ पाया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि फ्रेंच फ्राइज का ज़्यादा सेवन, पुरुषों और महिलाओं दोनों में उच्च रक्तचाप के खतरे को 17 फीसदी बढ़ाता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, आलू का ग्लायसेमिक इंडेक्स अन्य सब्जियों की तुलना में ज़्यादा होता है। इसलिए यह ब्लड शुगर लेवल को भी तेज़ी से बढ़ा सकता है। अमेरिका के ब्रिघम एंड वूमेन्स हॉस्पिटल के चिकित्सक और प्रमुख शोधकर्ता लिया बोर्गी ने कहा कि “अध्ययन में जिन प्रतिभागियों का उच्च रक्तचाप बेसलाइन पर नहीं था और उन्होंने आलू को हफ्ते में चार या उससे अधिक बार खाया था, उनके उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने का खतरा उन लोगों की तुलना में ज़्यादा पाया गया, जिन्होंने इसका सेवन महीने में एक बार ही किया था”।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, आलू की जगह अगर आप दिन में बिना स्टार्च वाली सब्जियों का सेवन करते हैं, तो ऐसा करने से आप उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने के खतरा को कम कर सकते हैं।
शोध ‘ब्रिटिश मेडिकल जर्नल’ में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है।
(इनपुट्स आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Potato, Potatoes, High Blood Pressure, उच्च रक्तचाप, हाई ब्लड प्रेशर, आलू, आलू की सब्जी