मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित उमंग अपार्टमेंट से चेन स्नैचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वो अपने फ्लैट के बाहर लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं. आरोपी पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति के बारे में पूछने के बहाने महिला के पास आया. बातचीत शुरू करने के बाद उसने अचानक महिला पर हमला कर दिया और जबरदस्ती उनके गले से सोने की चेन छीन ली. लूट के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया. पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले बुजुर्ग महिला के पास आता है, उनसे बातचीत करता है और फिर अचानक हमला कर देता है. फुटेज में तारीख 3 नवंबर और समय रात करीब 9:23 बजे दर्ज है.