विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2016

शराब पीने से आंत के बैक्टीरिया लीवर में बना लेते हैं जगह

Also Read in
शराब पीने से आंत के बैक्टीरिया लीवर में बना लेते हैं जगह
न्यूयॉर्क: शराब का सेवन व्यक्ति के लिए कई तरह से घातक साबित होता है। हाल ही के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि शराब के सेवन से आंतों के बैक्टीरिया लीवर में चले जाते हैं, जिससे लीवर संबंधित बीमारियां होती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, शराब आंतों में प्राकृतिक एंटीबायोटिक के निर्माण को कम करती है और लीवर में जीवाणुओं (बैक्टीरिया) के विकास में सहायता पहुंचाती है, जिससे लीवर की बीमारियां होती हैं।

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन में वरिष्ठ लेखक बन्र्ड स्कनाबल ने कहा, "शराब शरीर के रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता को कम करती है।"

उन्होंने कहा, "और जब शरीर की रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता घटती है, तो शराब से संबंधित लीवर की बीमारियां सामने आती हैं। इससे बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बढ़िया विकल्प है।"

यह अध्ययन पत्रिका 'सेल होस्ट एंड माइक्रोब' में प्रकाशित हुआ है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alcohol, Liver Damage, Intestinal Bacteria, एल्कोहल, लीवर क्षति, आंत बैक्टीरिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com