विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2018

आखिर क्यों मल्लिका चाहती हैं कि लोग वेजिटेरियन हो जाएं!

मल्लिका भारत के मेडिकल स्कूलों में पौधों से जुड़े पौष्टिक आहार के बारे में बताने के लिए किए जा रहे दौरे का भी समर्थन कर रही हैं.

आखिर क्यों मल्लिका चाहती हैं कि लोग वेजिटेरियन हो जाएं!
मुंबई:

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कहा कि वह शाकाहारी भोजन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने पर भारोसा करती हैं. मल्लिका भारत के मेडिकल स्कूलों में पौधों से जुड़े पौष्टिक आहार के बारे में बताने के लिए किए जा रहे दौरे का भी समर्थन कर रही हैं. इस दौरे का पहला हिस्सा भोपाल में 26 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक चला. दूसरा हिस्सा छह महीने बाद शुरू होगा, जहां वे 10 मेडिकल कॉलेज के 2500 छात्रों तक पहुंचेंगे. 

 

 

मल्लिका ने कहा, "मैं इस दौरे का समर्थन कर रही हूं, क्योंकि मैं एक शाकाहारी हूं और मैं पौधे आधारित आहार से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ के बारे में संदेश फैलाने पर विश्वास करती हूं."

 

 

मल्लिका ने कहा, "मैं अपनी शक्ति को बढ़ाने और काम करने के समय एक्टिव रहने के लिए पौधों से जुड़े आहार खाती हूं."

 

मल्लिका ने कहा,मैं कह सकती हूं कि शारीरिक और मानसिक रूप से मैंने अपनी जिंदगी में कभी इससे अच्छा महसूस नहीं किया."

और खबरों के लिए क्लिक करें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallika Sherawat, Vegan, Vegan Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com