विज्ञापन

16 साल पहले मल्लिका शेरावत ने सांप को किया किस, इमरान हाशमी पर तंज कर कहा था- जिस सांप को चूमा वो बेहतर था

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के बीच ये जुबानी जंग एक्टर के कमेंट के बाद शुरू हुई थी. इमरान ने पहले मल्लिका को जैकलीन फर्नांडिस के मुकाबले एक खराब किसर बताया था.

16 साल पहले मल्लिका शेरावत ने सांप को किया किस, इमरान हाशमी पर तंज कर कहा था- जिस सांप को चूमा वो बेहतर था
जब इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के बीच चली थी जुबानी जंग
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का फिल्ममेकर महेश बाबू के साथ 'कॉफी विद करण' का एपिसोड काफी चर्चा में रहा. 'आवारापन' फेम अभिनेता के एक बयान ने सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने अपनी फिल्म 'मर्डर' की को-स्टार मल्लिका शेरावत को 'बैड किसर' कहा था. जब इमरान से उनके सबसे अच्छे और सबसे बुरे ऑन-स्क्रीन किस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनका सबसे बुरा ऑन-स्क्रीन किस फिल्म 'मर्डर' में मल्लिका के साथ था. 

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'मर्डर 2' में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनके कुछ बेहतरीन किस थे. हालांकि इमरान यहीं नहीं रुके. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें मल्लिका के बेडरूम में क्या मिलेगा, तो उन्होंने मल्लिका पर फिर तंज कसते हुए कहा, "एन इडियट्स गाइड टू सक्सीड इन हॉलीवुड." मल्लिका शेरावत ने भी इमरान की टिप्पणियों को हल्के में नहीं लिया और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी फिल्म 'हिस्स' में जिस सांप को उन्होंने चूमा था, वह इमरान से बेहतर किस करने वाला था. मंदिरा बेदी के 'द लव लाफ लाइव शो' में बातचीत के दौरान मल्लिका शेरावत ने इमरान हाशमी के साथ अपने रिश्तों पर और भी डिटेल में चर्चा की.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

उन्होंने कहा, "झगड़े के बाद हमारी बातचीत बंद हो गई. अब मुझे लगता है कि यह बहुत बचकाना था. फिल्म के बाद, शायद प्रमोशन के दौरान या किसी और वजह से हमारी गलतफहमी हो गई थी. यह मेरी तरफ से भी बिल्कुल बेवजह और बचकाना था. मैं भी किसी से कम नहीं हूं. मेरा उनसे कनेक्शन टूट गया. यह बहुत दुख की बात है. वह एक बेहतरीन कोस्टार थे, क्योंकि वह बहुत मिलनसार और मददगार हैं. वह एक अच्छे इंसान हैं."

यह भी पढ़ें: पंजाबी शादियों में खूब गाया-बजाया जाता है ये 33 साल पुराना गाना, अनुराधा पौड़वाल की आवाज में आज भी हिट है 'नी मैं सास कुटनी'

2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर' की बात करें तो इस ड्रामा ने मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी दोनों को रातोंरात स्टार बना दिया था. 'मर्डर' फिल्म 2002 की अमेरिकी फिल्म 'अनफेथफुल' पर आधारित है, जबकि, अमेरिकी फिल्म खुद फ्रांसीसी फिल्म 'द अनफेथफुल वाइफ' (1969) से इंस्पायर्ड थी. इस प्रोजेक्ट में अन्य लोगों के साथ-साथ अश्मित पटेल ने भी अहम भूमिका निभाई. 2 अप्रैल 2004 को रिलीज हुई यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल साबित हुई. यह फिल्म बाद में कन्नड़ में 'गंडा हेंडती' नाम से रीमेक की गई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emraan Hashmi, Mallika Sherawat, Entertainment, Trending, NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com