विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती की जेल वाली बात पर मल्लिका शेरावत से भिड़े करण जौहर, बोले- ‘ये कमेंट बेल्ट के नीचे था’

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 के रीयूनियन में करण जौहर ने मलाइका शेरावत को रिया चक्रवर्ती की जेल की सजा से जुड़ी पुरानी टिप्पणी पर घेरा. करण ने कहा कि रिया ने असल जिंदगी में जिस मुश्किल दौर का सामना किया, उसकी तुलना रियलिटी शो के गेम से नहीं की जा सकती.

रिया चक्रवर्ती की जेल वाली बात पर मल्लिका शेरावत से भिड़े करण जौहर, बोले- ‘ये कमेंट बेल्ट के नीचे था’
करण जौहर ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट

‘द ट्रेटर्स' सीजन 2 भले ही 3 सितंबर को खत्म हो गया, लेकिन शो का ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ है. शो के रीयूनियन में सभी कंटेस्टेंट एक बार फिर आमने-सामने आए और उन्होंने खेल के दौरान हुई बातों पर खुलकर चर्चा की. इसी दौरान करण जौहर और मल्लिका शेरावत के बीच रिया चक्रवर्ती को लेकर हुई पुरानी बात भी सामने आ गई. मल्लिका ने खेल के दौरान रिया की जेल की सजा का जिक्र करते हुए उनके ‘कमबैक' पर टिप्पणी की थी. रीयूनियन में करण ने इस बात को गलत बताया और कहा कि किसी इंसान ने असल जिंदगी में जो मुश्किल समय देखा हो, उसकी तुलना गेम की परेशानियों से नहीं की जा सकती.

रिया की जेल वाली बात पर हुआ था विवाद

शो के शुरुआती एपिसोड में मुनव्वर फारूकी के बाहर होने के बाद रिया और मल्लिका के बीच बातचीत हुई थी. इससे पहले मुनव्वर ने मल्लिका के गेम को लेकर कहा था कि वह बहुत शांत हैं और शायद अपने कमबैक के हिसाब से शो में ज्यादा कुछ नहीं कर रही हैं. मल्लिका को यह बात पसंद नहीं आई. जब वह इस बारे में रिया से बात कर रही थीं, तब उन्होंने रिया से कहा कि अगर यह गेम कमबैक के बारे में है, तो वह भी रिया के जेल जाने को उनका कमबैक कह सकती हैं. रिया को मल्लिका की यह बात अच्छी नहीं लगी. हालांकि उस समय बात वहीं खत्म हो गई थी, लेकिन बाद में यह टिप्पणी चर्चा में आ गई.

रीयूनियन में करण जौहर ने उठाया मुद्दा

रीयूनियन में एक बार फिर मुनव्वर और मल्लिका के बीच बहस हुई. मल्लिका ने कहा कि उन्हें मुनव्वर का उन्हें ‘फेक' कहना पसंद नहीं आया. उन्होंने यह भी कहा कि गेम में उनके शांत रहने को लेकर जो बातें कही गईं, उससे उन्हें बुरा लगा. इसी बातचीत के बीच करण जौहर ने मल्लिका को उनकी रिया वाली टिप्पणी याद दिलाई.

ये Video भी देखें: बांद्रा के मशहूर गेटी गैलेक्सी थिएटर पर पुलिस की कार्रवाई

करण ने पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि रिया के कमबैक को जेल की सजा से जोड़ना ‘बेल्ट के नीचे' यानी जरूरत से ज्यादा निजी टिप्पणी थी. मल्लिका ने जवाब दिया कि उन्होंने उस बात को वायरल नहीं किया, बल्कि इंटरनेट पर लोगों ने उसे वायरल किया. उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर उनकी बात गलत क्यों थी.

करण बोले- असली जिंदगी की तकलीफ अलग होती है

इसके बाद करण जौहर ने मल्लिका को समझाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि गेम के दौरान किसी कंटेस्टेंट को जो परेशानी होती है, उसकी तुलना उस मुश्किल समय से नहीं की जा सकती, जिससे रिया अपनी असल जिंदगी में गुजर चुकी हैं. करण का कहना था कि रिया ने निजी जिंदगी में जिस कठिन दौर का सामना किया, वह किसी रियलिटी शो के गेम से बिल्कुल अलग है. उनके मुताबिक किसी इंसान की असल जिंदगी की तकलीफ को गेम की रणनीति या किसी दूसरे कंटेस्टेंट की परेशानी के साथ जोड़ना सही नहीं है.

इस पूरे मामले ने रीयूनियन के माहौल को एक बार फिर गंभीर बना दिया. शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट के बीच पुरानी बातें सामने आती रहीं और कई विवादों पर सफाई दी गई. रिया और मल्लिका की यह बातचीत भी रीयूनियन के सबसे ज्यादा चर्चा वाले हिस्सों में शामिल रही.

यह भी पढ़ें: 60 साल पुराना वो गाना, जिसमें हीरोइन और वैंप थीं आमने-सामने, एक ने किया शास्त्रीय डांस तो दूसरी ने दिखाए वेस्टर्न स्टेप्स, लता-आशा-रफी की आवाज में सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, Mallika Sherawat, Entertainment, The Traitors  season 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com