विज्ञापन

पिता का सरनेम छोड़ मां का नाम अपनाया, मर्डर और वेलकम से बनीं स्टार, कौन है रीमा लाम्बा?

साड़ी में दोस्तों के साथ नजर आ रही ये लड़की आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस. इसने अपने करियर में सिर्फ 2 हिट फिल्में दी हैं. जानिए उन्होंने पिता का सरनेम छोड़ मां का नाम क्यों अपनाया?

पिता का सरनेम छोड़ मां का नाम अपनाया, मर्डर और वेलकम से बनीं स्टार, कौन है रीमा लाम्बा?
फोटो में दिख रही ये लड़की बनी ग्लोबर स्टार, जानें रीमा लाम्बा के बारे में सबकुछ
Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने के लिए न सिर्फ पर्दे पर नए तरह के किरदार चुने, बल्कि निजी जिंदगी में भी कई मुश्किल फैसले किए. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला. वह खुद अलग-अलग इंटरव्यू में बताती रही है कि उनके नाम के पीछे उनकी मां का साथ, परिवार की सोच और अपनी पहचान बनाने की इच्छा जुड़ी हुई है. 

मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा में हुआ था. उनका असली नाम रीमा लांबा है. उन्होंने 2021 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें. उनको लगता था कि फिल्मों में जाने से परिवार का नाम खराब होगा, इसलिए उन्होंने उन्हें परिवार से अलग करने की बात तक कह दी थी. मल्लिका शेरावत ने इस घटना को अपनी जिंदगी का अहम मोड़ बताया था. उन्होंने कहा था कि जब पिता ने उन्हें परिवार का नाम खराब करने की बात कही, तो उन्होंने भी उनके सरनेम को इस्तेमाल न करने का फैसला किया और अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करने के बजाय अपनी मां का सरनेम अपनाया.

उन्होंने 2005 में एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उस समय रीमा नाम की कई अभिनेत्रियां थीं. वह ऐसा नाम चाहती थीं, जिससे उनकी अपनी अलग पहचान बने. उन्हें 'मल्लिका' नाम पसंद आया. उन्होंने बताया था कि इस नाम का अर्थ 'महारानी' होता है. वहीं, 'शेरावत' उनकी मां का नाम था. मल्लिका ने कहा कि उनकी मां हमेशा चुपचाप उनका साथ देती थीं और मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहती थीं. इसलिए मां के नाम को अपनाना उनके लिए एक तरह से उन्हें सम्मान देने जैसा था.

मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी. इसके बाद 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' में वह मुख्य भूमिका में नजर आईं. हालांकि, उन्हें देशभर में बड़ी पहचान 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' से मिली. इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में उनके बोल्ड किरदार की काफी चर्चा हुई. इस पहचान के साथ उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा.

मल्लिका शेरावत ने हिंदी फिल्मों के अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. वह जैकी चैन के साथ फिल्म 'द मिथ' में नजर आईं. 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'वेलकम' और 'डबल धमाल' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया. उनका करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा, लेकिन उन्होंने अपनी अलग स्क्रीन पहचान बनाए रखी. आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत की नेट वर्थ 170 करोड़ रुपए है.

ये भी पढ़ें: इन 6 गानों ने ममता कुलकर्णी को बनाया 90s की सुपरस्टार, रोमांस, डांस और जुदाई के हर रंग में बिखेरा जादू, आज भी Gen-Z की प्लेलिस्ट में हैं शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallika Sherawat, Entertainment, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com