- दक्षिण भारत में विभिन्न प्रकार से डोसा बनाया जाता है.
- इसे पूरे परफेक्शन के साथ बनाया जाता है.
- इसमें हल्के मसाले में तैयार आलू की फीलिंग लगाई जाती है.
दो शहरों के बीच अपनी भावना को बांट पाना शायद किसी के लिए संभव न हो, खासतौर पर तब जब उन दोनों शहरों के बीच लव एंड हेट वाला रिलेशनशिप हो. मैं हमेशा किसी भी चेन्नई बनाम बेंगलुरु फेस-ऑफ में पक्ष लेने के लिए संघर्ष करता हूं. दोनों की अपनी खासियत है जैसे चेन्नई का किनारे जो कभी खत्म नहीं होते हैं, वहीं बैंगलुरू का पूरे साल रहने वाला सबलाइम मौसम. ऐसे बहुत से तर्क हैं जिनके खत्म होने की संभावना नहीं है. इसी तरह यह बात भी बहस का हिस्सा रहती है कि कौन से शहर का मसाला डोसा बेहतर है.
दक्षिण भारत में विभिन्न प्रकार से डोसा बनाया जाता है जो हर किसी का फेवरेट होने केे अलावा ब्रेकफास्ट का हिस्सा होता है. लेकिन अगर हम बैंगलुरू डोसे की बात करें तो गोल्डन, क्रिस्पी और थोड़ा मोटा होता जो खाने में बेहद ही स्वाद लगता है. इसे पूरे परफेक्शन के साथ बनाया जाता है, इसमें हल्के मसाले में तैयार आलू की फीलिंग लगाई जाती है जिसे लोकल भाषा में पोटैटा पाल्या कहा जाता है. इसे आमतौर पर नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

दुबई के इस रेस्टोरेंट में 23 कैरेट गोल्ड के साथ मिल रही है 'Most Expensive Biryani'
अगर आप भी बैंगलुरू डोसे के फैन हैं और इसका मजा लेना चाहते हैं तो हमारी यह रेसिपी आपकी मदद कर सकती है. चलिए नजर डालते हैं इसकी खास रेसिपी पर:
बेंगलुरु की मसाला डोसा रेसिपी | How To Make Bengaluru's Masala Dose
डोसे के लिए:
(50 सर्विंग)
सामग्री के:
उड़द की दाल, धुली: 500 ग्राम
कच्चा चावल 2.1 कि.ग्रा
इडली चावल 840 ग्राम
चना दाल 100 ग्राम
पोहा 100 ग्राम
मेथी के बीज 10 ग्राम
नमक स्वादानुसार
चीनी 50 ग्राम
रिफाइंड तेल 45 मिली
तरीका
1. चावल और दाल को कम से कम 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
2. अब पानी निकाल लें और आवश्यक पानी के साथ मेथी के बीज के साथ चावल और दाल को स्मूद पीस लें. खमीर के लिए इसे रात भर रखें.
3. डोसा तैयार करने से एक घंटे पहले बैटर में नमक और चीनी मिलाएं.
4. एक गर्म तवे पर बैटर डालो, इसे तेल (या घी) के लगाकर पकाएं.
5. गर्मागर्म सर्व करें.
फीलिंग के लिए (पाल्या)
(सर्व 25)
सामग्री के
आलू 1.5 कि.ग्रा
नमक 10 ग्राम
तेल 150 मिली
स्प्लिट बंगाल ग्राम 15 ग्राम
उड़द की दाल, 25 ग्राम धुली हुई
सरसों के बीज 8 ग्राम
कढ़ीपत्ता 15 ग्राम
लाल मिर्च 15 ग्राम
हरी मिर्च, 35 ग्राम
अदरक जुलिएन 75 ग्राम
प्याज, स्लाइस 400 ग्राम
हल्दी 7 ग्राम
ताजा धनिया 15 ग्राम
तरीका
1. आलू को नमक के साथ उबालें, इसे छीलें और एक तरफ रख दें.
2. तेल के एक गर्म पैन में सरसों डालें और इसे फूटने दें. चना दाल, मिर्च को भून लें. इसी तेल में कढ़ी पत्ते और उड़द की दाल डालें.
3. तड़के में अदरक, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज मिलाएं. प्याज को ट्रांसपेरेंट होने दें.
4. नमक और हल्दी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह से भूनें.
5. आलू को मैश करें और तड़के को अच्छी तरह मिलाएं.
6. मसाले को चेक करें और सर्व करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Never Drink Water After Tea: चाय के बाद पानी का सेवन सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें 4 नुकसान!
तंदूर में रोटी लगाने से पहले उन पर थूकता आया नजर यह व्यक्ति, वीडियो हुआ वायरल
अगर आप भी हैं बिगिनर तो इन बेकिंग टिप्स के साथ घर पर आसानी से बनाएं होममेड वनिला स्पॉन्ज केक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं