विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

Baba Ka Dhaba: रेस्टोरेंट खोलने के बाद फिर वापस ढाबे पर लौटे कांता प्रसाद

Baba Ka Dhaba Kanta Prasad: देश-दुनिया में छा जाने वाले दिल्ली के कांता प्रसाद यानी की बाबा का ढाबा के संचालक अब वापस अपना ढाबा चलाने लगे. रातों रात मशहूर हुए कांता प्रसाद की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.

Baba Ka Dhaba: रेस्टोरेंट खोलने के बाद फिर वापस ढाबे पर लौटे कांता प्रसाद
Baba Ka Dhaba: कुछ ही महीने में रेस्टोरेंट बंद कर कांता प्रसाद वापस अब अपने उसी ढाबे पर आ गए हैं.
  • एक फूड ब्लॉगर ने उनका एक वीडियो बनाया था.
  • उनके इस वायरल वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया
  • बाबा की मदद के लिए लोग आगे आए थे.

Baba Ka Dhaba Kanta Prasad:  देश-दुनिया में छा जाने वाले दिल्ली के कांता प्रसाद यानी की बाबा का ढाबा के संचालक अब वापस अपना ढाबा चलाने लगे. रातों रात मशहूर हुए कांता प्रसाद की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक फूड ब्लॉगर ने उनका एक वीडियो बनाया जिसमें 80 साल के बाबा का ढाबा के कांता प्रसाद रो रहे थे और कह रहे थे कि लोग उनके यहां खाने नहीं आ रहे हैं और उनकी दुकान नहीं चल रही है. उनके इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया और मदद के लिए भी आगे आए. बस यही से बाबा कांता प्रसाद का नया सफर शुरू हुआ और उन्होंने अपने ढाबे से कुछ ही दूरी पर एक रेस्टोरेंट खोला. लेकिन कुछ ही महीने में रेस्टोरेंट बंद कर कांता प्रसाद वापस अब अपने उसी ढाबे पर आ गए हैं. उनका कहना है कि रस्टोरेंट चल नहीं रहा था इसलिए वापस ढापे पर आ गए और अब हम यही खुश हैं.

कांता प्रसाद की मानें तो दिल्ली में कोरोना के चलते हालात बहुत खराब हो गए थे. ऐसे में उन्हें 17 दिनों के लिए अपने पुराने ढाबे को बंद करना पड़ा, इससे बिक्री प्रभावित हुई. हालात फिर वहीं आ खड़े हुए. लॉकडाउन से पहले रोजाना की बिक्री 3,500 रुपये से घटकर अब 1,000 रुपये हो गई. इससे आर्थिक संकट पैदा हो रहा था. ये हमारे परिवार के गुजारे के लिए पर्याप्त नहीं था. फिलहाल बाबा का ढाबा में चावल, दाल और दो प्रकार की सब्जियां मिल रही हैं.

कांता प्रसाद ने दिसंबर, 2020 में लोगों से मिली आर्थिक मदद के बाद अपना नया रेस्तरां खोला था. मदद में कुल 45 लाख रुपये आये. जिसमें से कुछ पैसे का उन्होंने मकान बना लिया, कुछ पैसा रेस्टोरेंट में खर्च हो गया. और कुछ पैसा अभी बैंक अकाउंट में रखा हुआ है.

यहां देखें वीडियोः

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ka Dhaba, Baba Ka Dhaba Back, Baba Ka Dhaba Delhi, Baba Ka Dhaba Malviya Nagar, Baba Ka Dhaba News, Baba Ka Dhaba Owner Kanta Prasad, Baba Ka Dhaba Owners, Baba Ka Dhaba Restaurant, Baba Ka Dhaba Viral Video, Baba Ka Dhaba Back To Dhaba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com