विज्ञापन
This Article is From May 22, 2019

Zomato का 'रोल काका' कहलाता है ये शख्स, ऑर्डर कैंसिल होने पर करता है ऐसा काम

जोमेटो का एक डिलीवरी बॉय गरीब बच्चों को खाना खिला रहा है. कोलकाता में इस डिलीवरी बॉय को बच्चे रोल काका कहते हैं. क्योंकि वो कैंसिल हुए खाने को बच्चों में बाट देते हैं.

Zomato का 'रोल काका' कहलाता है ये शख्स, ऑर्डर कैंसिल होने पर करता है ऐसा काम

जोमेटो इस साल हेडलाइन्स में बना रहा. कभी उसे लोगों का गुस्सा सहन करना पड़ा तो कभी लोगों ने जमकर तारीफ की. कुछ महीनों पहले जोमेटो के डिलीवरी बॉय की एक खबर आई थी. जिसमें वो कस्टमर का खाना खा रहा था. वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लोगों ने जोमेटो को खूब भुरा-भला कहा. सोशल मीडिया पर बताया गया कि वो डिलीवरी बॉय पोस्ट ग्रैजुएट था. जिसके बाद एक पॉजीटिव न्यूज आई. Zomato ने अपाहिज शख्स को डिलीवरी बॉय बनाया. उसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ. जिसमें उसको तीन पहिया साइकल पर खाना डिलीवर करते दिखाया गया. अब एक ऐसे शख्स की स्टोरी वायरल हो रही है. जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. 

दुबई में भारत के जोगिंदर सिंह ने रखी शाकाहारी इफ्तार पार्टी, बना डाला ये World Record

जोमेटो का एक डिलीवरी बॉय गरीब बच्चों को खाना खिला रहा है. कोलकाता में इस डिलीवरी बॉय को बच्चे रोल काका कहते हैं. क्योंकि वो कैंसिल हुए खाने को बच्चों में बाट देते हैं. वो कभी अंडे, चिकन रोल, बिरयानी जैसे लजीज आइटम बच्चों को खिलाते हैं. जो लोग जोमेटो से ऑर्डर कैंसिल कर देते हैं वो खाना वो बच्चों को दे देते हैं. 

वर्ल्ड कप से पहले धोनी ने चहल के साथ खेला PUBG, फैन्स बोले- 'मोबाइल छोड़िए, हमें कप चाहिए...'

इस डिलीवरी बॉय का नाम है पथिक्रित साहा, जो गरीब बच्चों के लिए महीसा हैं. उन्होंने कहा- 'चार साल पहले मैं अपने घर की गली से निकल रहा था. जहां एक बच्चा मेरे पैरों पर गिर गया और पैसे मांगने लगा. मुझे समझ आ गया था कि ये बच्चा ड्रग्स के लिए पैसे मांग रहा है. वो ड्रग्स के लिए पैसे मांग रहा था. मैंने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. मैंने फिर गुस्से में उसे तमाचा मारा और वो टूट गया. यहां से मेरी कहानी शुरू हुई.' जिसके बाद पथिक्रित साहा ने बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का सोचा. उन्होंने बच्चों को पढ़ाया. बच्चों के लिए जूस और पानी की बॉटल का स्टॉल लगाया. ताकी वो कुछ कमा सकें. 

BJP विधायक का भतीजा लोगों को दे रहा था रेलवे की नौकरी, कार में 'यूपी सरकार' लिखकर ऐसे लगा रहा था चूना

उस वक्त पथिक्रित कोलकाता नगर निगम में काम करते थे. उन्होंने गरीब बच्चों के लिए नौकरी छोड़ दी. जिसके बाद वो जोमेटो में काम करने लगे. ताकी घर में आर्थिक तंगी न आए. कुछ महीने काम करने के बाद एक रेस्टोरेंट मालिक उसका दोस्त बन गया और उसकी मदद करने को तैयार हो गया. वो ऑर्डर कैंसिल होने पर खाना पथिक्रित को दे देते हैं और वो बच्चों को खाना पहुंचा देते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zomato, Zomato Delivery Guy, Pathikrit Saha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com