टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी युवराज सिंह (yuvraj Singh) को भला कौन नहीं जानता है? इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने खेल से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. इनकी सबसे दिलचस्प कहानी साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप की है. जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जबर्दस्त बैटिंग (Six Sixes Stories) की थी. उस मैच में इंग्लैंड के फास्ट बॉलर स्टूअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे. ऐसा करने वाले युवराज सिंह दुनिया केपहले खिलाड़ी बन गए थे. टी20 मैच में युवी को लोग इसी रूप में हमेशा देखना चाहते हैं. अभी हाल ही में युवराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो देखें- ये रहा लिंक
इस वीडियो में युवराज सिंह अपने 6 छक्कों के बारे में बताने जा रहे हैं. इस बार युवराज सिंह अपनी कहानी फनी तरीके से कह रहे हैं. पहले वो बैट लेते हैं तभी पास में खड़ा कोई शख्स कहता है कि अपना बैट लेकर जाओ, इस पर युवराज सिंह बेहतरीन जवाब देते हैं. इस वीडियो में युवराज बाइक का हेलमेट पहने हुए नज़र आ रहे हैं. बाकी आप पूरा वीडियो देख ही चुके हैं. इस वीडियो को युवराज सिंह अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है. अभी तक इस वीडियो को 4.8 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर हज़ारों यूज़र्स ने कमेंट्स किए हैं. इस वीडियो पर युवराज सिंह ने एक कैप्शन बी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 6 छक्कों की कहानी, युवी की ज़ुबानी. साथ ही युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड को कहा है, ये वीडियो बस मस्ती के लिए है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं