विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2023

ट्रेन से गिरकर 100 मीटर तक प्लेटफार्म पर घिसटता चला गया युवक, आगे जो हुआ उसे देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन से गिरकर 100 मीटर तक प्लेटफार्म पर घिसटता चला गया.वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखकर लोगों को अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

ट्रेन से गिरकर 100 मीटर तक प्लेटफार्म पर घिसटता चला गया युवक, आगे जो हुआ उसे देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार ट्रेन से गिरा युवक, घसीटता चला गया, वीडियो हुआ वायरल

ट्रेन हादसे अक्सर इतने खतरनाक साबित होते हैं कि, कइयों की जान चली जाती है. ट्रेन से गिर कर या उससे टकराने से होने वाली घटनाएं बेहद दर्दनाक होती है, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन से गिरकर एक युवक प्लेटफार्म पर रोल होता दिखाई पड़ रहा है. ये हादसा भयानक रूप ले सकता था, लेकिन शख्स की किस्मत अच्छी थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

यहां देखें वीडियो

110 की स्पीड से चल रही थी ट्रेन

ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेज रफ्तार में ट्रेन स्टेशन से गुजर रही है. ट्रेन करीब 110 की स्पीड से गुजर रही है, जैसा कि वीडियो में भी दिख रहा है, ट्रेन की रफ्तार की वजह से लोग किनारे से हट गए हैं, लेकिन तभी एक युवक ट्रेन से गिरता दिखता है, वह प्लेटफार्म पर काफी दूर तक रोल होते हुए चला जाता है. युवक की किस्मत ही कहेंगे कि, वह इस हादसे में बाल-बाल बच जाता है. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, ‘यूपी के शाहजहांपुर में 110 की स्पीड में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा युवक,100 मीटर तक प्लेटफॉर्म पर फिसलता हुआ चला गया और फिर खड़ा हो गया'.

लोग बोले- लकी बॉय

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद इसे 57 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोग जहां इसे युवक की अच्छी किस्मत बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे उसकी लापरवाही भी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'लकी बॉय, वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अगर गिरा नहीं होतो, तो वह जंगली कुत्तों और जानवरों का भोजन होता.' वहीं एक ने लिखा, 'ऐसी है एक हादसे में एक शख्स के दो टुकड़े हो गए थे.' वहीं एक ने लिखा, 'ये तो स्पाइडर मैन निकला.'

ये भी देखें- करण देओल की शादी में Salman Khan और Aamir Khan का 'अंदाज अपना अपना'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident Viral Video, Train Accident, Viral Video, Shocking Accident, Shocking Cctv Clip, Trending Video, Uttar Prades News, Man Falls From Speeding Express Train, Man Falls From Speeding Train, Man Falls From Speeding Train In UP, Scary Train Acctident, Scary Video, Shahjahanpur Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com