विज्ञापन

दुनिया का सबसे खतरनाक झूला हमेशा के लिए बंद, रोलरकोस्टर को 5 बातें बनाती थीं मौत का दूसरा नाम

अमेरिका के कैलिफोर्निया के 'सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन' नाम के एम्यूजमेंट पार्क में है दुनिया का सबसे खतरनाक रोलरकोस्टर, दशकों से इस झूले की वजह से लोगों की ब्रेन इंजरी हो रही थी लेकिन फिर भी इसमें बैठने के लिए लंबी लाइनें लगती थीं.

दुनिया का सबसे खतरनाक झूला हमेशा के लिए बंद, रोलरकोस्टर को 5 बातें बनाती थीं मौत का दूसरा नाम
X2 roller coaster: दुनिया का सबसे खतरनाक रोलरकोस्टर बंद (फोटो- सोशल मीडिया)
  • अमेरिका के सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन पार्क ने अपने फेमस X2 रोलरकोस्टर को हमेशा के लिए बंद कर दिया है
  • X2 रोलरकोस्टर पर सवारी करने से सैकड़ों लोगों को ब्रेन इंजरी हुई और इसे मौतों के लिए भी जिम्मेदार माना गया है
  • इस रोलरकोस्टर की सीटें 360 डिग्री घूमती थीं और यह दुनिया का सबसे खतरनाक और आकर्षक रोलरकोस्टर माना जाता था

दुनिया में सबसे अनोखे, खतरनाक और मशहूर रोलरकोस्टर झूले को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. यह झूला अमेरिका के कैलिफोर्निया के 'सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन' नाम के एम्यूजमेंट पार्क में है. अब इस एम्यूजमेंट पार्क ने घोषणा की है कि वह अपने सबसे फेमस रोलरकोस्टर को हमेशा के लिए बंद कर देगा. यह फैसला तब लिया गया जब सैकड़ों राइडर्स ने आरोप लगाया कि इस झूले पर झूलने की वजह से उन्हें ब्रेन इंजरी (दिमाग में चोट) हुई. यहां तक की इस झूले को मौतों के लिए भी जिम्मेदार माना गया है. मौत का दूसरा नाम कहे जाने वाले इस रोलरकोस्टर का नाम है- X2 रोलरकोस्टर.

लगती थी लंबी लाइनें, 360 डिग्री घूमती थी सीट

X2 रोलरकोस्टर 'सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन' पार्क का सबसे मुख्य आकर्षण था. इतना खतरनाक होने के बावजूद इस रोलरकोस्टर पर सवारी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था और इसकी सीटें 360 डिग्री घूमती थीं. वैसे तो यह झूला जुलाई से ही बंद था लेकिन अब इसे हमेशा हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 'सिक्स फ्लैग्स' ने कहा कि इस झूले ने कई सुरक्षा टेस्ट पास कर लिए थे, लेकिन उन्होंने इसे बंद करने का फैसला किया क्योंकि यह सही काम है.

कितना खतरनाक था यह झूला?

यह फैसला कई मुकदमों और न्यूज रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि X2 की सवारी करने के बाद सैकड़ों लोगों को ब्रेन इंजरी हुई. CNN की रिपोर्ट के अनुसार रोलरकोस्टर पर बैठने से लोगों के घायल होने के आरोप एक दशक से भी पुराने हैं. CNN की रिपोर्ट दावा करती है कि पिछले महीने की जांच से पहले इन आरोपों को ज्यादातर छिपाकर रखा गया था. इस जांच में गंभीर चोटों और हॉस्पिटल में भर्ती होने की एक दर्जन से ज्यादा रिपोर्टों का जिक्र था, जिनमें कम से कम दो मौतें भी शामिल थीं. यहां तक की जुलाई में भी छह दिन के अंदर X2 की सवारी करने के बाद दो महिलाओं को सिर में चोट लगी थी और उन्हें हॉस्पिटल के इमरजेंसी रूम में भर्ती होना पड़ा था.

इस झूला कितना खतरनाक था यह जानने के लिए इसके अलग अलग खतरनाक स्टेज को समझना होगा

  1. रोलरकोस्टर में पीछे की ओर 200 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक शुरुआती चढ़ाई होती है
  2. फिर 360° घूमने वाली सीटें और सिर के बल, नीचे की ओर मुंह करके गिरने वाले ड्रॉप्स. ऐसा लगता है कि आसमान में किसी ने उठाकर छोड़ दिया
  3. दो 'रेवेन टर्न' आते हैं. इसमें से पहले को 'हाफ लूप' कह जाता है. इसमें रोलरकोस्टर बीच में ही अपना डायरेक्शन बदल लेता है और लोग सीधे नीचे की ओर गिरने लगते हैं.
  4. इसमें सेंटरलाइन से बाहर की ओर फैली हुई सीटें हैं. CNN की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों का कहना है कि बाहरी सीटों पर बैठने पर घूमने और लूप बनाने का अनुभव ज्यादा महसूस होता है.
  5. दूसरा 'रेवेन टर्न' लोगों को पीछे की ओर ऊपर ले जाता है और फिर एकदम सीधी ढलान पर नीचे गिराता है.

यह भी पढ़ें: पत्रकार बनने जा रहा इस देश में राजा, 21 साल से कर रहा टीवी पर एंकरिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhoola, Offbeat, Amusement Park
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com