Women's T20 World Cup 2020: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Women Vs Australia Women) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला गया. मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) बड़े अजीबोगीरब तरह से आउट हुईं. देखकर सभी हैरान रह गए. विकेटकीपर ने भी अपना सिर पकड़ लिया. उनका ग्राउंड पर रहना बहुत जरूरी था, क्योंकि टीम इंडिया जल्द अपने विकेट खो चुका था. लेकिन उनके आउट होने के साथ ही टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा.
India vs Australia women's T20 World Cup Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिया सातवां विकेट
जोनासेन की बॉल पर हरमनप्रीत कौर ने आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल सीधे विकेटकीपर के पास चली गई. विकेटकीपर गेंद को पकड़ पातीं उससे पहले ही उनके पैड से बॉल लगकर स्टम्प्स पर लग गई. हरमनप्रीत कौर भी देखकर हैरान थी. उनको समझ नहीं आया कि वापस पहुंचने से पहले विकेटकीपर ने कैसे आउट कर दिया. वहीं विकेटकीपर ने आउट के बाद सिर पकड़ लिया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो को T20 World Cup के ऑफिशियल ट्विटर पेज ने शेयर किया है. जो खूब वायरल हो रहा है.
देखें Video:
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 21, 2020
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए थे. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ती शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 29 रन, जिमिमाह रॉड्रिगुएज ने 26 रन बनाए. बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत को काफी शानदार रही. लेकिन दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेट भी जल्द गिरते गए. गेंदबाज पूनम यादव की हैट्रिक चूक गए. विकेटकीपर तानिया भाटिया ने कैच छोड़ दिया. अगर वो कैच पकड़ लेतीं तो पूनम यादव हैट्रिक लेने में कामयाब रहतीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं