विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2023

महिलाओं ने लंबे बालों से खोल दीं बियर की बोतलें, अजीबोगरीब टैलेंट देख लोग हुए हैरान

हैरत से भरा ये वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, आपको हंसने पर भी मजबूर कर देता है. बाल का कमाल दिखाती इन महिलाओं का वीडियो 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

महिलाओं ने लंबे बालों से खोल दीं बियर की बोतलें, अजीबोगरीब टैलेंट देख लोग हुए हैरान

इंटरनेट पर आपको तरह-तरह के अजब-गजब कारनामे करते लोगों के वीडियोज नजर आ जाते हैं. ऐसे ही करतब करती दो महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ये महिलाएं कुछ अजीबोगरीब कारनामा दिखाती नजर आ रही हैं, जिसे देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. हैरत से भरा ये वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, आपको हंसने पर भी मजबूर कर देता है. बाल का कमाल दिखाती इन महिलाओं का वीडियो 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

बाल का कमाल

Enezator नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर हुआ ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में पहले आपको दो महिलाएं नजर आती हैं, जो अपने लंबे और मजबूत बालों से बियर की बोतल खोल देती हैं. महिलाएं बालों को बियर की बोतल के ढक्कन पर लपेट कर जोर के झटके साथ खोलती हैं. वहीं वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि दो पुरुष भी ड्रिंक की बोतलें लेकर बैठे हैं और सोच रहे हैं कि आखिर इन्हें खोला कैसे जाए. मजे कि बात ये है कि दो ही पुरुषों के सिर पर बाल नहीं हैं.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को एक्स पर 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 73 हजार से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. वीडियो पर लोग बेहद मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह बहुत बुरा था लेकिन साथ ही बहुत फनी भी था. वहीं दूसरे ने लिखा, असली जीवन की मुश्किल. तीसरे ने लिखा, इन दोनों को लंबी दाढी रख लेनी चाहिए. एक अन्य ने लिखा, ये है असली टैलेंट. एक ने लिखा, महिलाएं हर चीज का सही जगह इस्तेमाल करना जानती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Opened Beer Bottles With Long Hair, Women Opened Beer Bottles With Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com