आजकल के लड़के लड़कियों को सोशल मीडिया पर वायरल होने का इतना शौक है कि हर कोई रील बनाने में जुटा है. बड़ा हो या बच्चा, जिसे देखो वही रील बनाने में जुटा हुआ है. रील (Reel) बनाने के लिए लोग अपनी शर्म तक को भूल बैठे हैं. न जगह देखते हैं ना समय बस कहीं भी और कभी भी रील बनाने में जुट जाते हैं. लड़के तो लड़कियों की तरह मेकअप करके और साड़ी पहनकर रील बना रहे हैं, तो लड़कियां भीड़भाड़ वाली जगहों पर डांस करके या फिर अजीबोगरीब हरकतें करते हुए रील बना रही हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख डर से आपका मुंह खुला रह जाएगा और आप अपनी हंसी को भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
वायरल हो इस वीडियो में आप देखेंगे कि दो लड़कियां रील बनाने के लिए कुएं के अंदर लटकी चारपाई पर डांस कर रही हैं. आप देख सकते हैं कि इस तरह की हरकत कितनी खतरनाक हो सकती है. ज़रा सी लापरवाही होते ही दोनों की जान भी जा सकती है. वीडियो में देखिए कैसे रस्सी से चारपाई के चारों पावों को बांधकर लटकाया गया है. और उसी चारपाई पर दोनों लड़कियां डांस कर रही हैं. मतलब रील बनाने के लिए अब लोग कुछ भी कर रहे हैं, यहां तक कि अपनी जान की परवाह भी करना भूल गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
देखें Video:
ऐसे ही दूसरे वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों लड़कियां भैंस के ऊपर चढ़कर डांस कर रही हैं. दोनों भैंस पर ठीक से खड़ी तक नहीं हो पा रही हैं, फिर भी चढ़कर डांस कर रही हैं. ज़रा सा पैर फिसला और फिर हो गया इनका डांस. इतना ही नहीं, इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको ऐसे बहुत से वीडियो देखने को मिलेंगे जिनमें ये लोग रील बनाने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करती नजर आ रही हैं.
ये सभी वीडियो इंस्टाग्राम पर virjidhabhi के अकाउंट पर शेयर किए गए हैं. ये वीडियो लाखों लोग देखते हैं और ढेरों मज़ेदार कमेंट्स भी करते हैं. एक यूजर ने लिखा- बस यही देखना बाकी था. दूसरे ने लिखा- ये दोनों गिर क्यों नहीं रही हैं. तीसरे ने लिखा- चाहे जान चली जाए लेकिन लाइक और फॉलो जरूर चाहिए. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं