विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

Video: महिला ने दुकान से चुराई प्रैम गाड़ी, बच्‍चे को भूल गई वहीं और फिर...

जहां दो महिलाओं ने स्‍टोर के कर्मचारी का ध्‍यान बांटने का काम किया वहीं तीसरी महिला स्‍ट्रोलर चुराकर आगे बढ़ गई.

Also Read in
Video: महिला ने दुकान से चुराई प्रैम गाड़ी, बच्‍चे को भूल गई वहीं और फिर...
दुकान से प्रैम गाड़ी चुराती हुई महिला की तस्‍वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
  • एक महिला ने दुकान से स्‍ट्रोलर चुरा लिया
  • इस दौरान वह अपना बच्‍चा वहीं भूल गई
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
नई दिल्‍ली:

एक स्‍टोर से स्‍ट्रोलर (बच्‍चों की गाड़ी) चुराती हुईं तीन महिलाओं की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हालांकि उस समय उनका भंडाफोड़ हो गया जब उनमें से एक महिला अपने बच्‍चे को न्‍यूजर्सी के स्‍टोर के अंदर ही भूल आई. फॉक्‍स न्‍यूज के मुताबिक म‍िडिलटाउन के 'बाम्‍बी बेबी' नाम के स्‍टोर में अरोपी महिलाएं चोरी के इरादे से गईं थीं. 

खबर के मुताबिक जहां दो महिलाओं ने स्‍टोर के कर्मचारी का ध्‍यान बांटने का काम किया वहीं तीसरी महिला स्‍ट्रोलर चुराकर आगे बढ़ गई. बाम्‍बी बेबी ने जो सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है उसमें साफ दिख रहा कि कैसे महिला स्‍ट्रोलर उठाकर आगे चली जाती है. वह स्‍ट्रोलर तो उठा लेती है लेकिन अपने बच्‍चे को ले जाना भूल गई. बाम्‍बी बेबी ने फेसबुक पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे 'अवास्‍तविक' बताया है. 

सीबीएस न्‍यूज के मुताबिक करीब 6 मिनट बीत जाने के बाद उनमें से एक महिला बच्‍चे को वापस लेने के लिए आई.

स्‍टोर के मालिक एनेलियो ऑर्टेगा ने कहा, "मैं यह सोचकर हैरान हूं कि कोई कैसे अपने बच्‍चे को भूलकर स्‍ट्रोलर चुराने में अपना सारा ध्‍यान लगा सकता है." 

उन्‍होंने कहा, "अगर आपको जिंदा रहने के लिए चोरी करनी पड़ रही है तो यह एक निजी समस्‍या, निजी मुद्दा है. लेकिन अगर आप बच्‍चे को साथ लेकर आते हैं जिसे यह मालूम ही नहीं है कि क्‍या हो रहा है, तो इससे मैं प्रभावित होता हूं. इसलिए मैं इस वीडियो को ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर कर रहा हूं."     
 

पुलिस तीन में से दो महिलाओं को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है. उन पर दुकान से सामान चोरी करने और षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Woman Steals Stroller
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com