विज्ञापन

महिला का अजीबोगरीब कारनामा...पहले खुद से की शादी और फिर खुद को ही दे दिया तलाक, नहीं भाया अपना ही साथ!

इश्क की कहानियां आपने बहुत सुनी होंगी, मगर यह किस्सा जरा जुदा है. यहां दूल्हा भी वही, दुल्हन भी वही और फिर एक दिन ऐसा आया जब दिल खुद से ही उचट गया.

महिला का अजीबोगरीब कारनामा...पहले खुद से की शादी और फिर खुद को ही दे दिया तलाक, नहीं भाया अपना ही साथ!
Self Marriage के बाद Self Divorce, अजब है यह दास्तान, सोशल मीडिया पर चर्चा

Self marriage: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी कहानी चर्चा में है. ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर Suellen Carey ने साल 2023 में खुद से ही शादी रचाई थी. उस वक्त यह Self Marriage यानी Sologamy की खबर जमकर वायरल हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 36 साल की उम्र में सुएलन ने लंदन में सफेद गाउन पहनकर पूरे रस्मों रिवाजों के साथ खुद से शादी की.

ये भी पढ़ें:-'2 किडनी' के बराबर किराया! मुंबई के बांद्रा में 2BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

खुद से शादी का फैसला (Decision to Marry Herself)

उनका कहना था कि, वह सेल्फ वर्थ और इंडिपेंडेंस को सेलिब्रेट करना चाहती हैं. उस समय उन्होंने कहा था कि यह कदम खुद को प्राथमिकता देने का तरीका है. इस अनोखे फैसले पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई थीं. कुछ लोगों ने इसे आत्म सम्मान का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे अजीब करार दिया.

कहानी में आया ट्विस्ट (Twist in the Story)

लेकिन कुछ समय बाद कहानी में नया मोड़ आ गया. सुएलन ने महसूस किया कि वह खुद के साथ लंबे समय तक खुश नहीं रह पा रहीं. उन्होंने यहां तक बताया कि उन्होंने कपल थेरेपी सेशन भी लिए, लेकिन उन्हें सुकून नहीं मिला. आखिरकार उन्होंने खुद को ही तलाक देने का फैसला किया. उनका कहना था कि शादी के बाद वह खुद से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखने लगी थीं. जब ये उम्मीदें पूरी नहीं हुईं तो मायूसी बढ़ती गई.सोशल मीडिया के दौर में ऐसे फैसले चर्चा जरूर बनते हैं, लेकिन यह याद दिलाते हैं कि खुद से रिश्ता भी समझदारी और संतुलन मांगता है.

ये भी पढ़ें:-जूता चुराई में साली का मास्टर स्ट्रोक, ऐसी जगह छिपाए दूल्हे के जूते...सपने में भी नहीं सोच होगा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com