ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को साफ-सफाई और सिविक सेंस पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. वीडियो में महिला मूंगफली खाते हुए उसके छिलके ट्रेन के फर्श पर फेंकती नजर आ रही है. इसके बाद हाथ धोकर भी पानी वहीं गिरा देती है. इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों के बीच जमकर बहस छिड़ गई है. पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
मूंगफली के छिलके फर्श पर फेंकती दिखी महिला
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ट्रेन के कोच में बैठी है. वह मूंगफली खाते हुए बार-बार उसके छिलके अपनी सीट के नीचे फेंकती दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं, ट्रेन में वॉश बेसिन होने के बाद भी वह अपने हाथ वहीं सीट पर धो रही है और पानी सीधे फर्श पर गिर रहा है.
5 घंटे तक चलता रहा यही सिलसिला
वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री का दावा है कि महिला ने करीब पांच घंटे के सफर के दौरान लगातार ऐसा ही किया. उसने पोस्ट में लिखा कि वह महिला को टोकना चाहता था, लेकिन बहस या विवाद के डर से चुप रहा. शख्स सारा नजारा सामने से बैठकर देखता रहा.
वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखे रिएक्शसन दिए. कई यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखना सिर्फ रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि महिला ने पूरी रात मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाकर दूसरे यात्रियों को भी परेशान किया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे की नेकदिली जीत ले गई दिल, ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया एक भी रुपया, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं