सुनीता मनीष भुंबार नाम की छह महीने की गर्भवती महिला ने सुबह तीन घंटे के अंतराल में पांच शिशुओं को जन्म दिया।
अमरावती:
जिले में एक महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को जन्म दिया, लेकिन एक भी शिशु जीवित नहीं रह सका। जिला महिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ एआर सांलुके ने बताया कि सुनीता मनीष भुंबार नाम की छह महीने की गर्भवती महिला ने सोमवार को सुबह तीन घंटे के अंतराल में पांच शिशुओं को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि इनमें तीन लड़के और दो लड़कियां थीं, लेकिन समयपूर्व जन्म लेने के कारण कुछ ही मिनटों में सभी की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सुनीता की हालत में अब सुधार आ रहा है।
लेखक के बारे में
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महिला, जन्म, बच्चा, Woman, Birth, 5, Infants