विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2011

आखिरी दिनों में वाइनहाउस ने दोस्तों को याद किया

गायिका एमी वाइनहाउस को शायद निकट आ रही मृत्यु का आभास हो गया था इसलिए वह अपने आखिरी दिनों में दोस्तों को याद कर रही थीं।
लंदन: गायिका एमी वाइनहाउस को शायद निकट आ रही अपनी मृत्यु का आभास हो गया था। इस वजह से वह अपने आखिरी तीन हफ्तों में उन मित्रों से संपर्क कर रही थीं जिनसे उन्होंने सालों बात नहीं की थी। सन ऑनलाइन के अनुसार ऐसा लगता है कि शनिवार को उत्तरी लंदन के अपने घर में मृत पायी गयीं रेहाब स्टार को पता चल गया था कि अब उनके जीवन के कुछ ही दिन बचे हैं। एमी ने अपने पुराने मित्रों और संगीतकारों से संपर्क साधते हुए उनका हालचाल जानने की कोशिश की। एमी लंदन स्थित अपने घर में रह रही थीं। हो सकता है कि अकेलेपन के कारण वह पुराने मित्रों से संपर्क कर रही हों। एमी लगातार ड्रग्स की लत से जूझ रही थीं। उनके अजीब व्यवहार की वजह से उनके मित्र उनसे दूर हो गए थे लेकिन वे एमी से तब भी प्यार करते थे।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एमी वाइनहाउस, मौत, गायिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com