विज्ञापन

भारतीयों की इस आदत पर छिड़ी बहस, कंफर्म टिकट..फिक्स सीट होने के बाद भी प्लेन में सबसे पहले चढ़ने की होड़ क्यों?

Airport Boarding Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें बोर्डिंग शुरू होने से घंटों पहले एयरपोर्ट गेट पर लाइन में लग जाने की भारतीयों की आदत पर सवाल किया गया है. इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है.

भारतीयों की इस आदत पर छिड़ी बहस, कंफर्म टिकट..फिक्स सीट होने के बाद भी प्लेन में सबसे पहले चढ़ने की होड़ क्यों?
प्लेन कहीं उड़ न जाए, बोर्डिंग से घंटों पहले गेट पर क्यों लग जाती है लंबी लाइन? इस आदत को लेकर छिड़ी बहस
1.yr.experiment

Airport Boarding Queue Viral Video: भारतीय एयरपोर्ट पर एक नजारा आम है, जो इन दिनों इंटरनेट पर खलबली मचा रहा है. हाल ही में श्रेष्ठ ओझा नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर भारतीयों की एक अजीबोगरीब आदत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सवाल उठाया है कि जब लोगों के पास पहले से ही कंफर्म और महंगी टिकट हैं, तो फिर लोग हड़बड़ी क्यों मचाते हैं. उनका कहना है कि, लोग अनाउंसमेंट से पहले ही अपनी सीट छोड़कर गेट के पास लंबी कतार बनाकर खड़े हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया

बोर्डिंग से बहुत पहले ही कतार में क्यों लग जाते हैं लोग (Why people queue up way before boarding)

वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों के बीच एक दिलचस्प बहस छेड़ दी है कि, क्या ये महज एक जल्दबाजी है या फिर किसी डर का नतीजा. वीडियो की शुरुआत बड़ी संख्या में यात्री बोर्डिंग गेट के सामने लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं. श्रेष्ठ ओझा ने वीडियो में बहुत ही दिलचस्प बात कही है. उन्होंने सवाल उठाया है कि, 'बोर्डिंग की घोषणा जब तक नहीं होती, तब तक कोई भी विमान में नहीं जा सकता. ऐसे में लोग पहले से ही कतार में खड़े हो जाते हैं और खुद के साथ-साथ दूसरों पर अनावश्यक दबाव क्यों बनाते हैं?'

टिकट कंफर्म होने के बाद भी मन में क्यों रहता है डर  (Why is there anxiety despite confirmed tickets)

कंटेंट क्रिएटर का मानना है कि यह सिर्फ जल्दी में रहने की आदत नहीं है. लोगों को शायद यह डर रहता है कि कहीं कोई उनकी सीट न छीन ले या फिर फ्लाइट उनके बिना ही उड़ान न भर ले. उन्होंने साफ किया है कि, वो किसी का मजाक नहीं उड़ा रहे हैं, बल्कि यह समझाने की कोशिश कर हैं कि कैसे हम जाने-अनजाने खुद पर और दूसरों पर दबाव बना लेते हैं.

ये भी पढ़ें:-1800 रुपये खर्च करके बच्चे ने मंगवाई अजीबोगरीब किताब, पिता का रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Flight boarding behavior)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो '1.yr.experiment' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. जहां कई लोग इस बात पर हामी भर रहे हैं कि, 'सचमुच हर जगह भारतीय जल्दी में रहते हैं और लाइन में लगने की हमारी पुरानी फितरत है.' वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, 'ये नजारा सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल जाता है.'

ये भी पढ़ें:-फेरों से पहले दूल्हे ने किया कुछ ऐसा...देख छलक गए ससुर की आंखों से आंसू, अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है VIDEO

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flight Boarding, Airport Boarding Process, Viral Video, Airport Boarding, Travel Habits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com