विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

रोबोट को KISS करने की कोशिश करने लगा ये हॉलीवुड स्टार, देखिए क्या हुआ फिर

जब विल स्मिथ ने सोफिया को किस करने की कोशिश की तो सोफिया ने कहा- ''तुम मेरे दोस्त बन सकते हो''

रोबोट को KISS करने की कोशिश करने लगा ये हॉलीवुड स्टार, देखिए क्या हुआ फिर
विल स्मिथ ने सोफिया को किस करने की कोशिश की.
  • विल स्मिथ ने सोफिया को किस करने की कोशिश की.
  • सोफिया ने कहा- ''तुम मेरे दोस्त बन सकते हो''
  • सोफिया का फेवरेट एक्टर शाहरुख खान हैं.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दुनियाभर में ह्यूमनॉएड रोबो सोफिया काफी फेमस हो रही हैं, वजह यह है कि वह आम इंसानों जैसे दिखाई देती है. हालही में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो सोफिया को डेट करते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है. सोफिया 62 तरह से फेस एक्सप्रेशन्स देती है. लेकिन जैसे ही वो विल स्मिथ के सामने बैठी तो वो भी कंफ्यूज हो गई. जब विल स्मिथ ने सोफिया को किस करने की कोशिश की तो सोफिया ने कहा- ''तुम मेरे दोस्त बन सकते हो'' जिसके बाद सोफिया ने आंख मार दी.

VIDEO: रोहित शर्मा ने किया एलियन के साथ डांस, देखकर आपको भी आ जाएगा मजा

देखें वीडियो-



बता दें, फरवरी में सोफिया हैदराबाद में वर्ल्ड कांग्रेस ऑन इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी में पहुंची थी. जहां बॉलीवुड से संबंधित सवाल पूछे जाने पर सोफिया ने अपने दिल की बात शेयर की. बातचीत के दौरान रोबो सोफिया से एक सवाल पूछा गया कि बॉलीवुड में उनका फेवरेट एक्टर कौन हैं? इस पर बिना कोई समय लेते हुए सोफिया ने जवाब दिया, शाहरुख खान. देश-दुनिया भर में करोड़ों इंसानों के फेवरेट हीरो शाहरुख अब रोबो के भी फेवरेट हीरो हो गए हैं.

VIDEO: 10 सेकंड में गिरी 15 फ्लोर की बिल्डिंग, जिसने भी देखा फटी रह गईं उसकी आंखें

हांग कांग स्थित हेंडस रोबोटिक्स के अमेरिकन साइंटिस्ट डेविड हेंसन द्वारा बनाए गए दुनिया के पहले ह्यूमनॉएड रोबो सोफिया से एनडीटीवी के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर टेक राजीव मखनी ने यह रैपिड फायर सवाल पूछा था. बता दें कि सोफिया को सऊदी अरब की नागरिकता भी मिली है. इतना ही नहीं, वह पहली रोबो हैं जिन्हें किसी देश की सिटिजनशिप मिली है.

VIDEO: जब पार्किंग में खड़ी 50 लाख की ऑडी कार चंद सेकेंड में ही धू-धू कर जली 

VIDEO: मिलिए सोफ़िया से... इंसान तो नहीं, लेकिन इंसान से कम भी नहीं...


 
लेखक के बारे में
img
मोहित चतुर्वेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Will Smith, Sophia The Robot, Sophia The Robot Intimate Conversation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com