विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 25, 2016

जेएनयू विवाद पर दिल्ली का युवा क्या जानता है, सुनकर आप रह जाएंगे दंग

Read Time: 4 mins
जेएनयू विवाद पर दिल्ली का युवा क्या जानता है, सुनकर आप रह जाएंगे दंग
नई दिल्ली: जेएनयू विवाद पर पिछले कुछ समय से समाचार पत्र भरे पड़े हैं और चैनलों में यह प्राइम टाइम का मुद्दा बना हुआ है। वहां क्या हुआ, क्यों हुआ, क्यों पुलिस कार्रवाई हुई, क्यों जेएनयू प्रशासन विवाद में फंसा, क्यों सड़कों पर लोग उतरे... कौन है अफजल गुरु, क्या है राष्ट्रवाद, क्या है देशभक्ति आदि.... क्या-क्या अखबारों ने नहीं छापा और चैनलों ने क्या-क्या बहस नहीं कर डाली। ये चैनल, ये अखबार किसके लिए यह सब कर रहे हैं... कोई पत्रकारों से पूछे तो जवाब देंगे, जी- देश को जागरूक करने के लिए, लोगों को बताने के लिए कि क्या हो रहा है... ताकि उनकी राय बन सके, वे जान सकें कि क्या सही है क्या गलत...

लेकिन इन सबसे इतर दिल्ली का युवा क्या सोचता है... क्या आप अंदाजा भी लगा सकते हैं। रेडियो जॉकी (आरजे) सुकृति ने यह जानने का प्रयास किया और लोगों से की गई बातचीत को अपने फेसबुक पेज पर वीडियो को रूप में पोस्ट  किया है। क्या कह रहे हैं युवा, आप जानकर सोच में पड़ सकते है।

जेएनयू में हुआ क्या? ये हैं जवाब

स्टूडेंट्स ने बताया कि बहुत बुरा है, जिस वीडियो के आधार पर यह आरोप लगे, उसमें छेड़छाड़ हुई। उन स्टूडेंट्स की जिंदगी दांव पर लग गई ...

एक स्टूडेंट ने कहा, यूनिवर्सिटी में पुलिस को प्रवेश की इजाजत देना गलत है। 

किसी ने कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच होनी चाहिए। जो भी हुआ गलत था, देश के खिलाफ था। कन्हैया जो जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष है उन पर देशद्रोह का आरोप लगा है। वे अफजल गुरु के पक्ष में बोले थे।

अफजल गुरु कौन था? ये हैं जवाब

-एक ने बताया कि अफजल गुरु शहीद भगत सिंह की तरह 'शहीद' था। ये सब फेसबुक की पोस्ट पर लिखा था।
-एक ने अफजल गुरु को नेता बताया
- एक छात्र ने कहा कि अफजल गुरु ने मुंबई हमला करवाया। हर चीज उसने करवाई है, उसे कौन नहीं जानता, बच्चा-बच्चा जानता है।
-दूसरे ने कहा, शायद उसने इंदिरा गांधी, नहीं... वह राजीव गांधी की हत्या में शामिल था।
-एक अन्य छात्र ने कहा वह कोई क्रांतिकारी था। अफजल गुरु ने जेएनयू में सब शुरू करवाया था।
- एक छात्रा ने कहा कि वह कश्मीरी कवि था।
-किसी- किसी ने तो यह भी बताया कि जेएनयू अफजल गुरु का समर्थन करता है।

सुकृति ने वीडियो 21 फरवरी को फेसबुक पर डाला है और अभी तक इसे 9,15,628 लोग देख चुके हैं। 16,892 लोग शेयर कर चुके हैं 1100 से ज्यादा कमेंट हो चुके हैं। इससे साफ है कि लोग इस वीडियो को कितना पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में खुद सुकृति ने अफजल गुरु के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन #Sharewithcare हैशटैग के साथ लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले जानकारी हासिल कर लें कि क्या सही है, कितना सही है।

 
 
What Delhi knows about JNU protests? Watch this!

Shocked to see what Delhi thinks about #JNUprotests.

Posted by RJ Sukriti on Sunday, February 21, 2016

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
शख्स ने उगाई ऐसी अनोखी घास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम
जेएनयू विवाद पर दिल्ली का युवा क्या जानता है, सुनकर आप रह जाएंगे दंग
फ्लाइंग पराठेवाले का अनोखा अंदाज देख फैन हुए अमेरिकी एक्टर, Video शेयर कर की तारीफ, किली पॉल ने भी किया दिलचस्प कमेंट
Next Article
फ्लाइंग पराठेवाले का अनोखा अंदाज देख फैन हुए अमेरिकी एक्टर, Video शेयर कर की तारीफ, किली पॉल ने भी किया दिलचस्प कमेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;