ट्रांसजेंडर लोक नृत्यांगना मंजम्मा जोगती (Transgender folk dancer Manjamma Jogati) को कल पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) द्वारा उनको ये पुरस्कार दिया गया. ये पुरस्कार लेने से पहले मंजम्मा जोगती ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है. दरअसल जब पुरस्कार देने के लिए उनको बुलाया गया तो उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिवादन अनोखी तरह से किया. अभिवादन करते हुए उन्होंने सबसे पहले दरबार हॉल की जमीन को छुआ. फिर अपनी साड़ी के पल्लू को राष्ट्रपति कोविंद की तरफ घुमाया. मंजम्मा जोगती की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अनोखे अंदाज में किए गए इस अभिवादन की वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.
#WATCH | Transgender folk dancer of Jogamma heritage and the first transwoman President of Karnataka Janapada Academy, Matha B Manjamma Jogati receives the Padma Shri award from President Ram Nath Kovind. pic.twitter.com/SNzp9aFkre
— ANI (@ANI) November 9, 2021
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मंजम्मा जोगती की इस वीडियो पर कई सारे कमेंट लोगों द्वारा किए जा रहे हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने लिखा है कि मंजम्मा जोगती राष्ट्रपति कोविंद को शुभकामनाएं दे रही हैं.
कौन हैं मंजम्मा जोगती
मंजम्मा जोगती का जन्म कर्नाटक के बेल्लारी जिले के कल्लुकंब गांव में हुआ था. इनका असल नाम मंजूनाथ शेट्टी (Manjunatha Shetty) है और ये कला के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. 18 अप्रैल, 1964 में जन्मी मंजम्मा जोगती कन्नड़ थिएटर अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी के तौर पर जानी जाती हैं.
भारत सरकार ने नृत्य कला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. साल 2006 में उन्हें कर्नाटक जनपद अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. वहीं साल 2019 में मंजम्मा जोगती कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष भी बनीं. इसके अलावा साल 2010 में कर्नाटक सरकार ने उन्हें वार्षिक कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मानित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं