वांग जियानलिन दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक

वांग जियानलिन दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक

प्रतीकात्मक तस्वीर

हांगझू:

चीन की संपत्ति और मनोरंजन कंपनी दालियान वांडा समूह के अध्यक्ष वांग जियानलिन हांगकांग के ली का-शिंग को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिक बन गए हैं। नई हूरून रिच लिस्ट से यह जानकारी सामने आई है।

हुरून शोध संस्थान ने कहा कि पिछले साल की तुलना में जून की शुरुआत में वांग की संपत्ति 50 फीसदी से अधिक इजाफे के साथ 260 अरब युआन (40.6 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई है।

दुनिया के सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची में हांगकांग के दिग्गज उद्योगपति ली का-शिंग (87) 200 अरब युआन के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक और अध्यक्ष जैक मा 165 अरब युआन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सूची में 18 देशों और क्षेत्रों के न्यूनतम दो अरब युआन की संपत्ति वाले 1,577 दिग्गज शामिल हैं। इनमें 302 हांगकांग, मकाऊ, ताइवान और विदेशों के हैं। उनकी संयुक्त संपत्ति 12.7 खरब युआन की है, जो रूस के सकल घरेलू उत्पाद के बराबर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हूरून रिपोर्ट के शोधकर्ता तथा अध्यक्ष रूपर्ट हूजवर्फ ने कहा कि हूरून ने दुनिया में सबसे अमीर चीनी नागरिकों की सूची पहली बार जारी की है। हूरून सन् 1999 से ही चाइना रिच लिस्ट को जारी करते आ रहे हैं।