विज्ञापन

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती! डॉग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहा मोटिवेट, आप भी देख लीजिए

इंटरनेट पर इन दिनों डॉग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को मोटिवेट कर दिया है. वीडियो में हार नहीं मानता और कोशिशों के बाद मुश्किलों भरे रास्ते को पार कर देता है. देखिए वीडियो...

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती! डॉग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहा मोटिवेट, आप भी देख लीजिए
वायरल वीडियो

Dog Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर हमें ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो सीधे दिल को छू जाते हैं और जीवन के प्रति हमारा नजरिया बदल देते हैं. हाल ही में एक डॉगी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि उससे प्रेरणा भी ले रहे हैं. ये वीडियो देखकर आपके मन में भी बस एक ही आवाज आएगी कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक डॉग ने अपनी इच्छाशक्ति से 'इम्पॉसिबल' को भी 'पॉसिबल' कर दिखाया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इतनी मुश्किलों के बाद भी डॉग हार मानने तो तैयार नहीं और तब तक कोशिश करता है जब तक वह सफल नहीं हो जाता.

यह भी पढ़ें: स्कूटी बनी चलती-फिरती AC, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO

लोगों को मोटिवेट कर रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहादुर कुत्ता एक खतरनाक और संकरी जगह को पार करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. देखने में लगता है कि यह रास्ता नहर के पास बना है और चारों तरफ कंक्रीट के पिलर बने हुए हैं. जब कुत्ता पहली बार कोशिश करता है तो उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह रास्ता नहीं पार करपाता है. इसके बाद कुत्ता पूरे रास्ते को देखता है और फिर से हिम्मत जुटाकर दोबारा कोशिश करता है. दूसरी बार में वह पूरे आत्मविश्वास और साहस के साथ उस मुश्किल रास्ते को पार करने में सफल हो जाता है. वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, तेजी से वायरल हो गया. साथ ही यह वीडियो लोगों को मोटिवेट कर रहा है.

आप भी देखिए ये वीडियो

'डॉगेश भाई ऑरा'

वीडियो को X पर @Rakeshkalotra9 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसपर 3 लाख से ज्यादा व्यूज और 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'उसने फिजिक्स में महारत हासिल कर ली होगी', दूसरे यूजर ने लिखा 'सो अमेजिंग वर्क', एक अन्य यूजर ने लिखा 'डॉगेश भाई ऑरा'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने वीडियो को प्रेरणादायक भी बताया है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com