सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों की खबरें वायरल होती रहती हैं. वहीं, अब ऐसी ही एक खबर और सोशल मीडिया पर छाई हुई है. ये घटना है फ्लोरिडा की, जहां एक दृष्टिबाधित कुत्ता जो सुन भी नहीं सकता (visually impaired and deaf dog) वह ड्रेनेज पाइप (drainage pipe) में फंस गया था. जिसकी सूचना मिलने के बाद वहां के फायर फाइटर्स (firefighters) ने 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली.
इस बात की जानकारी, फ्लोरिडा के सेंट जॉन्स काउंटी फायर रेस्क्यु (St. Johns County Fire Rescue) ने अपने फेसबुक पेज (Facebook page) पर दी है. यहां पर उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. फोटोज में आप देख सकते हैं कैसे कुत्ता ड्रेनेज पाइप में काफी गहराई के अंदर फंसा हुआ नजर रहा है. दूसरी फोटोज में आप देख सकते हैं कैसे फायर फाइटर्स कुत्ते को बाहर निकालने के लिए कोशिश में जुटे हुए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यु टीम के पास कुत्ते के मालिक का फोन आया और उसने बताया कि कुत्ता ड्रेनेज पाइप में फंस गया है. पोस्ट में बताया गया है कि, “इंजन 14, स्क्वाड 4, और USAR 4 पहुंचे और महसूस किया कि कुत्ता ड्रेनेज पाइप के बीच में फंसा था. चालक दल उसे बाहर निकालने के लिए लगभग दो घंटे तक काम करते रहे. कुत्ता काफी डरा हुआ था और थक गया लेकिन घायल नहीं हुआ. वह अपने परिवार के पास दोबारा कर अब काफी खुश है.'
देखें Photos:
वहीं, सोशल मीडिया पर लोग जमकर फायर फाइटर्स के इस काम की सरहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "महान नौकरीपेशा और मुझे यकीन है कि आपको इसमें से कुछ बेहतरीन प्रशिक्षण मिले हैं." एक अन्य ने कहा, "मैंने अभी आपकी टीम को बत्तख को बचाते हुए देखा है. अब आप कुत्तों को बचा रहे हैं. यहां से हर कोई आपकी सेवा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देता है."
उनके प्रयासों के लिए टीम को धन्यवाद देते हुए, एक यूजर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि इस कुत्ते को आप लोगों की वजह से एक नया जीवन मिला! धन्यवाद!" बता दें कि इसी टीम ने हाल ही में एक नाली से एक बत्तख को बचाया था. टीम द्वारा उसके भाई-बहनों और मां के साथ उसे फिर से मिलाया गया. ये टीम समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, अग्नि सुरक्षा आदि जैसे कारणों के लिए भी काम करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं