विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2017

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली पर जमकर बन रहे हैं मेम्स, देखे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे आप...

तस्वीर में मैच के दौरान विराट कोहली काफी उत्साहित दिख रहे हैं और उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है. बस फिर क्या था सोशल मीडिया के बाशिंदों ने शुरू कर दी विराट की इस तस्वीर पर मेम्स और कमेंट की बौछार...

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली पर जमकर बन रहे हैं मेम्स, देखे तो हंसी नहीं रोक पाएंगे आप...
  • यह तस्वीर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की है.
  • भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी विजय हासिल की.
  • विराट की इस तस्वीर पर मेम्स और कमेंट की बौछार हो रही है.
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली जो भी करते हैं वो खबर बन जाता है. इस बार उनकी एक फोटो को लोगों ने इस तरह इस्तेमाल किया है कि यह बड़ा ही मजेदार हो गया है. दरअसल विराट कोहली की यह तस्वीर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल की है. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी विजय हासिल की. इसी मैच के दौरान की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मैच के दौरान विराट कोहली काफी उत्साहित दिख रहे हैं और उन्होंने अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है. बस फिर क्या था सोशल मीडिया के बाशिंदों ने शुरू कर दी विराट की इस तस्वीर पर मेम्स और कमेंट की बौछार...
 
 

इन जनाब को याद आई मां के हाथ की बिरयानी...
 

तो किसी ने जताई जीत की उम्मीद...
 

लोगों ने पाकिस्तान को भी याद किया-
 
 
 
 
 

गौरतलब है कि गुरुवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 के दूसरा सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बांग्‍लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइल में एंट्री कर ली. फाइनल में उसका मुकाबला 18 जून को अपनी धुर विरोधी टीम पाकिस्तान से होगा. टीम इंडिया 10 साल बाद किसी फाइनल में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से भिड़ेगी.
लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virat Kohli Meme, India Vs Pakistan, India Vs Pakistan Match, India Vs Bangaldesh, ICC Champions Trophy 2017, ICC Champions Trophy 2017 Schedule, India Bangladesh, Virat Kohli Expression
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com