वायरल : रहस्य है या आंखों का धोखा?? कहना मुश्किल है.. आखिर वह 'गायब' कैसे हो गई!

वायरल : रहस्य है या आंखों का धोखा?? कहना मुश्किल है.. आखिर वह 'गायब' कैसे हो गई!

रहस्यमय लगती कुछ चीजें आंखों का धोखा होती हैं और कुछ चीजें धोखा हैं या नहीं, इसी पसोपेश में लंबे समय तक बनाए रखती हैं। कयासों और अटकलों के बीच सच का पता चलना मुश्किल होता है। भले ही नामुमकिन न हो। अब यह वीडियो ही देख लीजिए। इन दिनों यह वीडियो इंटरनेट के अलग अलग माध्यमों पर खूब धूम मचाए हुए है। देख लेंगे तो आप भी सिर खुजाते रहेंगे।
 


वीडियो में एक व्यक्ति एक टीवी पर इंटरव्यू दे रहा है। नजारा एक एयरपोर्ट का है। कई यात्री यहां से वहां जा रहे हैं, सामान की चेकिंग हो रही है। लोग सामान की ट्रॉली लेकर गुजर रहे हैं। तभी एक महिला वहीं खड़ी एक अन्य महिला से कुछ बात करती है। इसके बाद वह महिला तो आगे चल देती है लेकिन जिस महिला से वह बात कर रही थी, वह कैमरे पर दिखती ही नहीं है! क्या महिला गायब हो गई? कैसे?

यह वीडियो 17 मार्च को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है और तब से इसे 2,504,019 लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने वाले लोग कह रहे हैं महिला गायब नहीं हुई है। जबकि कुछ का कहना है कि यह बेहद हैरतअंगेज है कि कैसे एक महिला अचानक दिखनी बंद हो जाती है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाकया लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com