विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2024

पाकिस्तान के कॉलेज में क्लासमेट्स के साथ खतरनाक स्टंट करते छात्रों का वीडियो वायरल, देख भड़के लोग, बोले- रीढ़ की हड्डी तोड़ के ही मानोगे

स्टूडेंट्स भले ही प्रैंक कर रहे हों, लेकिन यह एक ऐसा कदम है, जिसे देखकर दर्शक मनोरंजन के बजाय घबरा जाते हैं. क्लिप में यह स्टंट कई छात्रों पर दोहराया जाता हुआ भी देखा जा सकता है.

पाकिस्तान के कॉलेज में क्लासमेट्स के साथ खतरनाक स्टंट करते छात्रों का वीडियो वायरल, देख भड़के लोग, बोले- रीढ़ की हड्डी तोड़ के ही मानोगे
दोस्तों के साथ खतरनाक प्रैंक करते स्टूडेंट्स का वीडियो वायरल

लाहौर में पाकिस्तान के सुपीरियर विश्वविद्यालय में कुछ स्टूडेंट्स का अपने क्लासमेट्स के साथ जोखिम भरा स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. वीडियो में दो छात्र पीछे से एक अन्य के पास जाते हैं और उसकी गर्दन पकड़कर उसे उल्टा कर देते हैं. स्टूडेंट्स भले ही प्रैंक कर रहे हों, लेकिन यह एक ऐसा कदम है जिसे देखकर दर्शक मनोरंजन के बजाय घबरा रहे हैं. क्लिप में यह स्टंट कई छात्रों पर दोहराया जाता हुआ भी देखा जा सकता है. अली हसन और जकी शाह द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस क्लिप को अब तक 48.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो का कैप्शन है, "सुपीरियर यूनिवर्सिटी में मजेदार पल."

वायरल वीडियो यहां देखें

इंटरनेट पर लोग इस तरह के खतरनाक स्टंट को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने स्टंट की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा, "यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं है. यह खतरनाक है." दूसरे ने लिखा, "अगर कोई मेरे साथ ऐसा करता. तो वे स्वर्ग में होते और मैं जेल में होता."

तीसरे यूजर ने लिखा, "तुम लोग सचमुच किसी की रीढ़ तोड़ सकते हो." एक अन्य ने लिखा, "इससे गंभीर चोट लग सकती है."  एक ने लिखा, "गर्दन तोड़ने वाला स्टंट." स्विगी इंस्टामार्ट ने इस वीडियो पर एक मजेदार लेकिन व्यंग्यात्मक कमेंट करते हुए लिखा, '15 वालिनी इसी जगह से ऑर्डर हुए थे.'

ये भी देखें:- सिर पर पानी भरा मटका रखकर किया बवाल डांस

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Students Performing Dangerous Stunt, Viral Video, Viral Controversy, Ladko Ka Stunt, Viral Stunt Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com