विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2020

गेंडे को देख उछलने लगी बकरी, फिर बड़े से जानवर ने किया ऐसा... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने शेयर किया है.

Also Read in
गेंडे को देख उछलने लगी बकरी, फिर बड़े से जानवर ने किया ऐसा... देखें Viral Video
गेंडे को देख उछलने लगी बकरी, फिर बड़े से जानवर ने किया ऐसा...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंडे को देखकर बकरी उछलने लगती है. जिसके बाद गेंडा भी उसी तरह उछल पड़ता है. दिल छू लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Valentine's Day पर Google ने किया सिंगल लोगों को ट्रोल, शेयर किया 'तनहाई' सॉन्ग

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''जंगल में ही क्रॉस स्पिशीज की दोस्ती हो सकती है. क्यूट स्टोरी से भी प्यारा तो इनका खेल है. कभी-कभी अनाथ गेंडों का तनाव दूर करने के लिए बकरी दी जाती है. जिसके साथ वो वक्त बिताते हैं.''

CoronaVirus: चीन से शादी करने आया दूल्हा, हेल्थ ऑफिसर ने रुकवा दी शादी, बोले- 'घर पर आराम करो...'

देखें Video:

5 जनवरी की शाम को इस वीडियो को उन्होंने शेयर किया, जिसके अब तक 14 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. 16 सेकंड का ये वीडियो ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.

'कबीर सिंह' ने बिना हेलमेट के चलाई बाइक तो गुड़गांव पुलिस ने किया ये ट्वीट, बोले- 'कैसे बचाओगे प्रीति को...'

एक यूजर ने लिखा, ''देखो कैसे गेंडा बकरी की नकल कर रहा है. इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया.'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''वीडियो देखकर लग रहा है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. इनकी दोस्ती कभी न टूटे...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Rhino Plays With Goat, Goat Dancing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com